राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी लेकिन साथ ही केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति बदहाल है और जनता बदलाव चाहती है.
Trending Photos
)
Bihar Politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा, “हम मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, इससे ज्यादा हम और क्या दे सकते हैं.” तेजस्वी के इस बयान को राजनीतिक हलकों में खासा चर्चा का विषय माना जा रहा है.
तेजस्वी यादव ने बिहार की मौजूदा स्थिति को लेकर सरकार पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है, अस्पतालों में दवाइयों की किल्लत है और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध पर कोई कार्रवाई नहीं होती और जनता अब बदलाव चाहती है.
महागठबंधन की सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए इस मुद्दे पर चाहे जितना निशाना साधे, महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ता. उन्होंने दावा किया कि नवरात्र के खत्म होते-होते सीटों का बंटवारा तय हो जाएगा और सब मिलकर जनता की लड़ाई लड़ेंगे.
तेजस्वी यादव ने अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर कहा कि “कोई शाह आए, कुछ होने वाला नहीं है.” उन्होंने एनडीए को सत्ता लोभी बताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ सत्ता पाना है, जबकि महागठबंधन गरीब, किसान और आम जनता की आवाज उठाने का काम करता है.
तेजस्वी ने केंद्र की मोदी सरकार को चुनिंदा उद्योगपतियों की सरकार बताया. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार गरीबों की नहीं बल्कि अमीरों के हित में काम कर रही है. “अडानी जैसे लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है जबकि आम जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है.”
तेजस्वी ने ओवैसी और अन्य दलों को लेकर कहा कि “हम बिहार की राजनीति करते हैं, महाराष्ट्र, हैदराबाद या मद्रास जाकर चुनाव नहीं लड़ते. हमारे साथ कई दल हैं जैसे झामुमो और शिवसेना, जो बिहार में चुनाव लड़ना चाहते हैं.”
भूरा बाल मामले पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला बिहार की जनता करेगी. तेजस्वी ने कहा कि अब समय आ गया है कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर एक सकारात्मक और नए बिहार की बात की जाए.
तेजस्वी यादव ने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि “कुछ अधिकारी कसम खाए हुए हैं कि किसी भी कीमत पर मौजूदा सरकार को बचाना है. यह नकलची और विजनलेस सरकार है. चुनाव खत्म होने दीजिए, फिर सबका हिसाब होगा.”
ये भी पढ़ें- जो 2015 ना हो सका, क्या 2025 में होगा? पप्पू यादव और PM मोदी की बैकग्राउंड स्टोरी
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!