)
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अब एक्शन मोड में आ चुकी है. पार्टी ने बिहार में कमल खिलाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपते हुए उन्हें बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है. धर्मेंद्र प्रधान की टीम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को शामिल किया गया है. दोनों नेता सह चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं. पार्टी ने बिहार के अलावा तमिनलाडु समेत कई राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है. बैजयंत पांडा को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. तो वहीं भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बता दें कि बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनाव आयोग का डेलिगेशन अक्टूबर के पहले सप्ताह में बिहार का दौरा करेगा और चुनावी तैयारियों का जायजा लेगा. इलेक्शन कमीशन के डेलिगेशन के वापस लौटते ही किसी भी दिन बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा. इससे पहले निर्वाचन आयोग ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव और बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर से अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश दिए हैं.
निर्वाचन आयोग ने अपने पत्र में लिखा कि पिछले तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश दिए हैं और इस कार्रवाई की रिपोर्ट 6 अक्टूबर तक मांगी है. आयोग ने साफ कहा है कि चुनाव कार्य से जुड़ा कोई भी अधिकारी अपने गृह जिला में पदस्थापित नहीं रहेगा. इसके अलावा जो अधिकारी किसी जिले में तीन-चार साल से पदस्थापित हैं, उनका ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए हैं.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!