Congress On Bihar Chunav 2025: वोटर अधिकार यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेसी अब बिहार में 70 की जगह 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का विचार कर रहे हैं. महागठबंधन की मीटिंग में इस पर बात की जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो लालू यादव और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगेगा.
Trending Photos
)
Bihar Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की समाप्त होते ही महागठबंधन के अंदर एक बार फिर से सीट शेयरिंग को लेकर घमासान देखने को मिल सकता है. इस यात्रा को सफल बनाने में राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी, लेकिन क्रेडिट पूरा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लेकर चले गए. आलम यह है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता तो इसे सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा बता रहे हैं. पार्टी नेता और कार्यकर्ता यात्रा की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं. कांग्रेस का यह आत्मविश्वास राजद अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव को भारी पड़ सकता है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी अब महागठबंधन में कम से कम 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का विचार कर रही है.
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के रणनीतिकार अब बिहार में अपने लिए 90 सीट चाहते हैं. सोमवार को कांग्रेस के कुछ राष्ट्रीय नेताओं ने पटना के एक होटल में अपनी अनौपचारिक बैठक की थी, जिसमें इस तरह की चर्चा हुई थी. बैठक में राष्ट्रीय स्तर के कुछ नेताओं ने अब 70 की जगह 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था. प्रदेश स्तरीय नेतृत्व ने भी इसका समर्थन किया था. अब महागठबंधन के फोरम पर इसको लेकर कांग्रेस नेता अपनी बात रखेंगे.
ये भी पढ़ें- एटम बम के बाद राहुल गांधी फोड़ेंगे हाइड्रोजन बम, यात्रा के समापन पर किया ऐलान
बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने बिहार की 90 विधानसभ सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी. पार्टी ने जिन 90 सीटों को चिन्हित किया था, उन्हें तीन कैटेगरी में विभाजित कर रखा है. ए कैटेगरी में 50 सीटें तो वहीं बी और सी कैटेगरी में 18-18 सीटों को रखा गया था. 4 सीटों को भी रिजर्व किया गया था. ए कैटेगरी में वो सीटें थीं, जिन पर कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती आई है. उस वक्त राजद ने सिर्फ 50 सीटें देने की बात कही थी. जिसके बाद बिहार कांग्रेस के नेता 70 सीटों पर अड़े हुए थे. इसके बाद पार्टी ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को डिजाइन किया और इसके तहत 110 सीटों को कवर किया. अब कहा जा रहा है कि पार्टी इनमें से ही 90-100 सीटों पर अपना दावा ठोक सकती है.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!