CR Patil: पीएम मोदी ने गुजरात में भाजपा के लिए 150 सीटें जीतने का सपना देखा था और उसे पूरा किया था गुजरात भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष सीआर पाटिल ने. सीआर पाटिल के नेतृत्व में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की थी.
Trending Photos
)
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सीआर पाटिल को बिहार चुनाव के लिए पार्टी ने सह प्रभारी बनाया है. सीआर पाटिल यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ मिलकर चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मदद करेंगे. सीआर पाटिल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए गुजरात में उन्होंने कांग्रेस को धूल चटाई थी. 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में सीआर पाटिल की अगुवाई में भाजपा ने 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी. दूसरी ओर, कांग्रेस के केवल 17 प्रत्याशी ही चुनाव जीतने में कामयाब हो पाए थे. 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी काबिज हुई थी तो 4 सीटें अन्य के खाते में गई थी. अब धर्मेंद्र प्रधान, केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल पर यह महती जिम्मेदारी है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का पलड़ा भारी करके दिखाएं.
READ ALSO: BJP ने बिहार में तैनात कर दिया सबसे बड़ा रणनीतिकार, जानें प्रधान का विनिंग रेट
सीआर पाटिल ने गुजरात में यह करिश्मा तब की थी, जब पीएम मोदी ने यह इच्छा जताई थी कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को कम से कम 150 सीटें जीतनी चाहिए. सीआर पाटिल ने अपने रणनीतिक कौशल और राजनीतिक सूझ बूझ से यह करिश्मा कर दिखाया था. पाटिल ने यह करिश्मा तब करके दिखाया था, जब गुजरात भाजपा की सरकार के बारे में कांग्रेस की ओर से दावे किए जा रहे थे कि राज्य में 27 साल की एंटी इनकमबेंसी की लहर है.
सीआर पाटिल को जुलाई 2020 में गुजरात भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था. प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही सीआर पाटिल ने राज्य की सभी 182 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा था. उनके नेतृत्व में पार्टी ने तय किया था कि 1985 में कांग्रेस के 149 सीटें जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया जाए. और जब चुनाव परिणाम आया, तब वहीं हुआ. भाजपा ने प्रदेश की 182 विधानसभा सीटों में से 156 पर जीत हासिल करके पीएम मोदी की कल्पना को आकार दे दिया था. पीएम मोदी भी कई मौकों पर सीआर पाटिल की संगठनात्मक क्षमता का लोहा मान चुके हैं.
READ ALSO: धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया बिहार चुनाव प्रभारी, टीम में केशव मौर्य-CR पाटिल शामिल
सीआर पाटिल की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा था, गुजरात में इस बड़ी जीत का श्रेय श्री पाटिल यानी सीआर पाटिल को जाता है. उनकी सफलता का राज है कि वे लोगों के लिए, कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं. बिना किसी आडंबर के वे हर किसी से मिलने को तैयार रहते हैं. पीएम मोदी को सीआर पाटिल की प्रतिभा और उनकी रणनीतिक कुशलता पर पूरा भरोसा है. अब सीआर पाटिल को बिहार विधानसभ चुनाव में वहीं कौशल दिखानी होगी, जो उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में दिखाई थी.