)
Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए लगातार काम करने में भरोसा करती है. लालू प्रसाद यादव जी को लगातार 4 चुनाव में एनडीए ने हराया. उनके पुत्र को भी पिछले 3 चुनाव से हराने का काम हम करते आ रहे हैं. जनता को इसलिए काम नहीं चलता कि मेरे माता और पिता मुख्यमंत्री रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हमारा स्पष्ट मानना है कि बिहार रफ्तार पकड़ चुका है. अर्थव्यवस्था में, जीडीपी ग्रोथ रेट में हम देशभर में तीसरे नंबर पर हैं. जिस प्रदेश को पहले आलू, बालू और लालू के नाम से जाना जाता था, आज विकास की रफ्तार के नाम से इसे जाना जाता है. आज बिहार 2005 के पहले 2000 तक बिहार में फैक्ट्री भी था. प्लांट भी थे, माइंस भी थे. फिर भी बिहार उजड़ गया.
बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि उस समय 13 प्रतिशत रेवेन्यू बिहार में था और 87 प्रतिशत झारखंड में. 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और सुशील कुमार मोदी जी की टीम ने काम पर फोकस करना शुरू किया. आज झारखंड का बजट 1 लाख 40 हजार करोड़ का है और बिहार 3 लाख 17 हजार करोड़ से ज्यादा का राज्य बन गया है.
सीट शेयरिंग को लेकर क्या एनडीए में सब कुछ ठीक ठाक है, इस सवार पर सम्राट चौधरी ने कहा कि 1996 से नीतीश कुमार जी हमारे साथ हैं. बीच के कुछ समय को छोड़कर. नीतीश जी आज बिहार में बड़ा फैक्टर हैं. नीतीश कुमार जी ने बिहार में डिलीवर किया है. अभी भी जो बच्चा स्टेज पर आया होगा, वो अपने पापा मम्मी की चर्चा नहीं किए होंगे. वो भी नीतीश कुमार जी की ही चर्चा करके गए होंगे.
भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश के लोकतंत्र में कभी भी एक बयान दिखा दीजिए, जिस तरह की गाली नरेंद्र मोदी जी को दिया गया, उस तरह का कोई दूसरा वीडियो दिखा दो. मैं चुनौती देता हूं. राजनीति में कटाक्ष होता है, गाली का कोई स्थान नहीं है. कोई भारत को श्रेष्ठ बनाने निकला है. कही राजतंत्र है, कही लोकतंत्र है. लालू प्रसाद जी ने कहा था, रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होता. हम उन्हीं की बात को फॉलो कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आप भी किसी के बेटे हैं और वो भी राजनेता हैं के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा, मेरे पिताजी किसी पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं. मेरे पिताजी मुख्यमंत्री नहीं हैं. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई नहीं जानता कि अगला अध्यक्ष कौन होगा, लेकिन लालू जी पिछले 30 साल से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं अपनी पार्टी के. लालू प्रसाद कभी बिहार में रिपीट नहीं हो सकते.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!