Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2822981

Bihar Politics: कल से भाजपा का अलग रूप देखने को मिलेगा, खत्म हो जाएगी विपक्ष की नाटकबाजी: दिलीप जायसवाल

Bihar Politics: चुनाव आयोग ने 2003 की वोटर लिस्ट जारी की है, जिससे 80% लोगों को बड़ी राहत मिली है. भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इसे महत्वपूर्ण कदम बताया.

दिलीप जायसवाल(फाइल फोटो)
दिलीप जायसवाल(फाइल फोटो)

पटना: चुनाव आयोग ने एक बहुत ही अच्छा काम किया है. आयोग ने 2003 का वोटर लिस्ट रिलीज कर दिया है. यह अब तक नहीं मिल पा रहा था. अब 2003 से पहले वोटर लिस्ट जिनका नाम है, उनके लिए बहुत राहत हो गई. करीब 80% लोगों के लिए यह अच्छी खबर है. भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि हमारी मैराथन बैठक चल रही थी. प्रदेश के सभी पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष और व्यवस्था से जुड़े लोगों की बैठक चल रही थी. इसके बाद कल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, जो जीवंत और धारदार होने वाली है.

डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कल भाजपा का एक अलग रूप देखने को मिलेगा. कल के बाद हमलोग जनता के बीच जाएंगे और NDA के सरकार में जो विकास हुआ है, उसके बारे में लोगों को बताने वाले हैं. इसके साथ ही हम विजय का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएंगे. उन्होंने कहा कि कल के बाद सुबह से शाम तक जो विपक्ष की नाटकबाजी चल रही है, सब खत्म हो जाएगी.

दूसरी ओर, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, तेजस्वी यादव जी! इस बार बिहार का चुनाव बिहारी और बिहार को बर्बाद करने वाले से मुक्ति का चुनाव होगा. जो आपलोग सोने के चम्मज लेकर पैदा हुए हैं और परिवारवाद का जोर चलाकर बिहार में शासन करना चाहते हैं, उससे मुक्ति का चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि यह चुनाव जमीन से उठकर आने वाले और जंगलराज के युवराज के बीच होने जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- सरकारी चिकित्सक वाहन चालक से बिल के बदले घूस ले रहा था सीएचसी प्रभारी डॉक्टर, रंगेहाथ गिरफ्तार

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि यह वही लोग हैं, जिनको संविधान में विश्वास नहीं. संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना इनकी आदत हो गई है. चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता से चुनाव कराना चाहता है तो भी इनको दिक्कत हो रही है.

इनपुट- स्वप्निल सोनल

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news