Rahul Gandhi Politics: राजनीति में शब्दों का बड़ा महत्व होता है. एक सही शब्द आपको हीरो बना देता है तो दूसरा गलत शब्द जीरो भी बना सकता है, लेकिन अगर आप भारी भरकम शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो चर्चा में बने रहते हैं. राहुल गांधी आजकल ऐसे ही बड़े बड़े शब्द प्रयोग कर रहे हैं. पहले एटम बम और अब हाइड्रोजन बम.
Trending Photos
)
Voter Chori: 'सरकार बहस से भाग रही है. अगर लोकसभा में मुझे बोलने दिया गया तो आप देखेंगे कि भूकंप आ जाएगा.' 9 दिसंबर, 2016 को राहुल गांधी ने यह बात कही थी. तब नोटबंदी का समय चल रहा था और राहुल गांधी ने इसे देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया था. इसके बाद 1 अगस्त, 2025 को राहुल गांधी ने 'एटम बम' फोड़ने की बात कही थी. राहुल गांधी ने तब कहा था कि उनके पास ऐसे ठोस सबूत हैं, जिनके खुलासे हो गए तो चुनाव आयोग को छुपने की जगह नहीं मिलेगी. राहुल गांधी ने इन सबूतों को 'एटम बम' करार दिया था. और अब वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर राहुल गांधी ने 'हाइड्रोजन बम' का जिक्र किया है. हालांकि चुनाव आयोग की ओर से राहुल गांधी के इन आरोपों को खारिज कर दिया गया है.
READ ALSO: एटम बम के बाद राहुल गांधी फोड़ेंगे हाइड्रोजन बम, यात्रा के समापन पर किया ऐलान
नोटबंदी के समय भूकंप की बात कर रहे थे
सबसे पहले 'भूकंप' की बात करते हैं. 8 नवंबर, 2016 को पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था, जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों को तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया गया था. पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद नोटों को बदलने के लिए बैंकों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लग गई थीं. इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर करारा प्रहार किया था.
9 दिसंबर, 2016 को राहुल गांधी ने कहा था, 'हम पिछले एक महीने से नोटबंदी पर बात करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर मुझे संसद में बोलने दिया गया तो भूकंप आ जाएगा.' दरअसल, इस मुद्दे पर संसद में बिना मतदान के चर्चा कराना चाहती थी, लेकिन विपक्ष चर्चा के बाद मत विभाजन के प्रस्ताव पर अड़ा हुआ था. इसको लेकर संसद में गतिरोध बना हुआ था. इसलिए राहुल गांधी ने भूकंप वाली बात कही थी.
'एटम बम फोडूंगा', एक महीने पहले किया था ऐलान
पिछले महीने यानी अगस्त 2025 के पहले दिन राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर 'एटम बम' फोड़ने का दावा किया था. राहुल गांधी ने दावा किया था कि चुनाव आयोग बिहार में वोटर चोरी कर रहा है और बड़े पैमाने पर लोगों के नाम काटे जा रहे हैं. इसी संदर्भ में उन्होंने 1 अगस्त, 2025 को कहा था कि मैं 'एटम बम' फोड़ने वाला हूं, जिससे चुनाव आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिल पाएगी.
राहुल गांधी के इस बयान के बाद पटना दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर राहुल गांधी के पास सबूतों का 'एटम बम' है तो उन्हें तुरंत फोड़ देना चाहिए. बस इसके खतरे से उन्हें दूर रहना चाहिए. राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के भूकंप वाला बयान भी याद दिलाई. राजनाथ सिंह ने कहा, उन्होंने संसद में 'भूकंप' आने की धमकी दी थी, लेकिन जब अपनी बात रखी तो वह एक बेकार बात साबित हुई थी.
महाराष्ट्र और कर्नाटक में वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप
राहुल गांधी ने 'एटम बम' फोड़ते हुए कहा था, 48 लोकसभा सीटों पर गड़बड़ी हुई, जिनमें बेंगलुरु सेंट्रल भी शामिल है. इन 48 सीटों पर उसी तरह की गड़बड़ियां हुईं, जैसी उन्होंने पहले बेंगलुरु सेंट्रल में बताई थीं. इन सीटों पर कांग्रेस बहुत कम अंतर से भाजपा से हारी थी. पार्टी इन सबूतों को 7-8 फेज में सार्वजनिक करेगी.
READ ALSO: 'यह डबल इंजन की सरकार 6 महीने के बाद नहीं रहेगी', पटना में PM मोदी पर जमकर बरसे खरगे
राहुल गांधी के इन आरोपों को खारिज करते हुए चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि वे हलफनामा देकर औपचारिक रूप से इसकी शिकायत करें वरना इन शिकायतों को झूठा मान लिया जाएगा. इस पर राहुल गांधी ने कहा था, मैंने संविधान की शपथ ली है और हलफनामा देने का सवाल ही नहीं है.