Patna News: बिहार में चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने का ऐलान कर दिया है. अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7000 रूपये से बढ़ाकर 9000 रूपये और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4000 रूपये बढ़ाकर 4500 रूपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है.
इसके लिये समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से छह प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं. इस पर बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि खुशी की बात है, मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं, आभार प्रकट करते हैं, आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय बढ़ाने का काम की है. यह पहली बार नहीं हुआ है, पिछले साल ही हम लोगों ने 1000 के करीब राशि बढ़ाई थी आपकी बार 2000 बढ़ाया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, स्वीकार सहायिका की संख्या है 200000 से अधिक है. उनका मानदेय बढ़ाने जा रहा हैं और इसलिए हम लोग उनको भी बधाई दे रहे हैं, सेविका सहायिका को और उनको ज्यादा और भी काम करना चाहिए. इनका पहुंच निचले स्तर पर काफी होता है और लोगों की सहायता करती हैं और आंगनबाड़ी के साथ ही कई कार्य को भी अंजाम और देती हैं. मानदेय बढ़ना स्वाभाविक है और हम लोगों को खुशी है, वहीं विपक्ष पर निशाना साधते मदन सहनी ने कहा 15 साल में इन लोगों ने क्या किया.
इनपुट- रूपेंद्र श्रीवास्तव
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!