)
Minister Irfan Ansari Controversial Statement: झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बीजेपी पर एक और विवादित बयान देकर सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है. दरअसल, मधुपुर में शनिवार (06 सितंबर) की शाम को एक कार्यक्रम में शरीक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने बीजेपी द्वारा लगातार बांग्लादेशी के लगाए जा रहे हैं आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि हमें बांग्लादेश भेज देंगे, लेकिन उन्हें पता नहीं की झारखंड में बीजेपी की कब्र खोद दी जाएगी. इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने समाज से शिक्षा ग्रहण करने की अपील की. साथी लोगों को उनकी बेटियों को पढ़ना के लिए हौसला बढ़ाया.
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कोई भी अपनी बेटी बेटियों को पढ़ाना चाहता है और उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, तो वह इरफान अंसारी के पास आए आर्थिक तौर पर उन्हें मदद दी जाएगी. डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि आज मुस्लिम समाज के लोग शिक्षा की बदौलत देश के विकास में अहम हिस्सेदारी निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब वह एक बार फ्लाइट में सफर कर रहे थे तो प्लेन का पायलट भी इरफान अंसारी था. उन्होंने पायलट इरफान अंसारी से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं.
हाल ही में इरफान अंसारी ने 'हिंदू टाइगर फोर्स' को आतंकवादी संगठन बताते हुए इस पर बैन लगाने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि इस संगठन पर उनकी सरकार बैन लगाएगी और इससे जुड़े लोगों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि हिंदू टाइगर फोर्स के नाम पर ये लोग हमारी भोलीभाली जनता को मार रहा है. यहां पर यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी. मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि जिसने भी इस संगठन की स्थापना की है, जो लोग भी इसमें शामिल हैं, जो मास्टरमाइंड है, सबपर कठोर कार्रवाई हो.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!