)
Bihar Chunav 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी झारखंड में भी देखी जा रही है. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पूरी तैयारी के साथ बिहार के चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बना रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा का ये दवा है कि बिहार में हम न सिर्फ मिलकर चुनाव लड़ेंगे बल्कि महागठबंधन में मजबूत भूमिका भी निभाएंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा किए गए इस दावे को इंडिया गठबंधन का तो समर्थन मिल रहा है. लेकिन बीजेपी हमलावर है.
सुप्रियो भट्टाचार्य (झामुमो) ने कहा
तस्वीर बहुत साफ है हम लोग वहां गए हैं और वहां मिलकर चुनाव भी लड़ेंगे. हम लोगों ने अपनी चाहत बता दी है. विधानसभा वार्ड बताई है क्योंकि वहां पर बहुत सारे दल हैं. मुख्य रूप में वहां राजद है. यहां हमारे साथ ही राजद है माले हैं और कांग्रेस हैं, जिन दलों का नेतृत्व है उनको सूचना हम लोगों ने एकत्रित करके आगे बढ़ाया है. निश्चित तौर पर हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे नहीं बल्कि वहां की जीत में हम कारगर भूमिका भी निभाएंगे.
भाजपा नेता विकास प्रीतम ने कहा
झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार में जाने का प्रयास कर रहा है, उनको वहां पर वैसी इज्जत तो मिल नहीं रही है, खुद ही जा रहे हैं और खुद ही आ रहे हैं. जितनी सीट वह वहां पर मांग रहे हैं वहां कोई देने को तैयार नहीं है, उसके बावजूद भी वह अगर जाना चाहते हैं तो जाएं उनका स्वागत है. वह एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं उनको अगर वहां सम्मान मिलता है तभी वहां जाएं अगर उनको उचित सम्मान वहां पर नहीं मिल रहा है तो मेरा सलाह रहेगा कि वह झारखंड के इज्जत की रक्षा करें और ना जाएं.
कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ने कहा
इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा है झामुमो और जितने भी कार्यक्रम चल रहे हैं उसमें झामुमो की महत्वपूर्ण भूमिका है. आने वाले विधानसभा चुनाव जो बिहार में होने हैं. झामुमो ने कुछ अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है, तो स्वाभाविक तौर पर इंडिया गठबंधन में इसकी चर्चा होगी. जब सीट शेयरिंग करेंगे तो उसमें जो जीएम का जनाधार है, उसके अनुसार उनको वहां की भूमिका दी जाएगी. रही बात भारतीय जनता पार्टी की तो भारतीय जनता पार्टी हमारी चिंता ना करें. हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और उन्हें बिहार की धरती से बेदखल करेंगे.
इनपुट: कामरान जलीली
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!