Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2910009

Bihar Politics: बीड़ी से बिहार की तुलना के बाद बैकफुट पर आई कांग्रेस, मांगनी पड़ी माफी, NDA ने साधा निशाना

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले केरल कांग्रेस की बीड़ी से बिहार की तुलना पर विवाद गहरा गया है. आलोचना के बाद कांग्रेस ने माफी मांगी और पोस्ट हटाया, भाजपा और एनडीए ने इसे बिहार और पीएम मोदी का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.

केरल कांग्रेस ने बीड़ी की तुलना बिहार से करने पर मांगी माफी
केरल कांग्रेस ने बीड़ी की तुलना बिहार से करने पर मांगी माफी

Bihar Politics: बिहार में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इससे पहले केरल कांग्रेस द्वारा बीड़ी की तुलना बिहार से करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में कांग्रेस ने माफी मांग ली. केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि हम देख रहे हैं कि जीएसटी दरों को लेकर पीएम मोदी के चुनावी हथकंडे पर हमारे कटाक्ष को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. अगर आपको ठेस पहुंची हो तो हमें खेद है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और बिहार का अपमान करना कांग्रेस का असली चरित्र: सम्राट चौधरी

इससे पहले केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि 'बीड़ी' और बिहार शब्द 'बी' से शुरू होते हैं. अब इसे पाप नहीं माना जा सकता. साथ ही उन्होंने जीएसटी का स्लैब भी शेयर किया था, जिसमें तंबाकू, सिगार और सिगरेट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि बीडी पर टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद केरल कांग्रेस ने पोस्ट डिलीट कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमलावर है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केरल कांग्रेस के पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, "पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान, यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बिहार की जनता का घोर अपमान. कांग्रेस बिहारियों की तुलना बीड़ी से करती है. पहले भी तेजस्वी यादव और राहुल गांधी रेवंत रेड्डी जैसे लोगों का साथ देते रहे हैं, जिन्होंने बिहार और बिहारियों को गाली दी थी. कांग्रेस बिहार विरोधी है. राजद बिहार विरोधी है.

इनपुट- आईएएनएस

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

 

TAGS

Trending news