Bihar Chunav 2025 Live: दीपावली, छठ के बाद चुनाव कराया जा सकता है चुनाव!
सूत्रों के मुताबिक, फाइनल वोटर रिलीज करने के बाद निर्वाचन आयोग अक्टूबर में बिहार चुनाव का ऐलान कर सकता है. दीपावली, छठ के बाद चुनाव कराया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, बिहार विधानसभा के चुनाव दो से तीन चरण में हो सकते हैं. 05 नवंबर से 15 नवंबर के बीच तीन चरणों में चुनाव कराया सकता है. वहीं 24 नवंबर से पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा सकता है.
Bihar Chunav 2025 Live: अक्टूबर में हो सकता है बिहार चुनाव का ऐलान!
बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है. 2020 में भी अक्टूबर-नवंबर महीने में चुनाव संपन्न कराए गए थे. सूत्रों के मुताबिक, फाइनल वोटर रिलीज करने के बाद निर्वाचन आयोग अक्टूबर में बिहार चुनाव का ऐलान कर सकता है.
NDA Bihar Bandh Live Update: बिहार बंद पर लालू यादव का जोरदार अटैक
बिहार बंद पर अटैक करते हुए लालू यादव ने कहा कि बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है?
क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो?
गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है।
बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं,…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 4, 2025
NDA Bihar Bandh Live Update: गोपालगंज में बंद के दौरान बंद रहीं दुकानें
गोपालगंज में बंद पूरी तरह से सफल रहा. यहां बंद के दौरान अधिकांश दुकानें बंद रहीं. वही सड़को पर गाड़ियां भी कम नजर आईं. बीजेपी जिलाध्यक्ष मंटू गिरि के नेतृत्व में गोपालगंज में बिहार बंद को सफल बनाया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल-तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी भी की.
NDA Bihar Bandh Live Update: जहानाबाद में बंद समर्थकों ने बाइक सवार युवक को पीटा
जहानाबाद में बिहार बंद के दौरान एनडीए कार्यकर्त्ताओ की गुंडागर्दी देखने को मिली. यहां बंद को सफल बनाने में जुटे एनडीए समर्थकों ने बीच सड़क पर बाइक सवार एक युवक की जमकर पिटाई की. घटना नगर थाना क्षेत्र के अरवल मोड़ के समीप की है. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक को बंद समर्थकों ने रोक लिया. वहीं युवक ने बंद का विरोध किया. इसी बात से नाराज होकर एनडीए समर्थक उसपर टूट पड़े और उसकी जमकर धुनाई कर दी. हालांकि बाद में कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया.
NDA Bihar Bandh Live Update: राहुल-तेजस्वी को माफी मांगना होगा- भाजपा कार्यकर्ता
कैमूर में बिहार बंद को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के मां को गाली देना, बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों को मंजूर नहीं है. महागठबंधन का ऐसे चाल-चरित्र से सभी लोग आहत हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के मां-बहनों से माफी मांगना होगा. वह लोग माई-बहिन योजना चला रहे हैं, लेकिन यह कैसी योजना है जिसमें मां-बहनों का सम्मान ही नहीं है. हम लोग बहुत ज्यादा देर तक रोड पर नहीं रहेंगे. एक-दो घंटे रोड जाम करके हट जाएंगे. जिससे कि लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी ना हो.
NDA Bihar Bandh Live Update: कैमूर में भारत बंद का मिला-जुला असर
बिहार बंद को लेकर कैमूर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गावती में एनएच-19 को जाम कर दिया है. इसके चलते वाहनों की रफ्तार थम गई. कोई वाराणसी से दवा करा कर लौट रहा था, तो कोई घर के लिए जा रहा था, तो कोई विद्यालय पढ़ने जा रहा था. यह सभी लोग जाम में फंस गए. वही मोहनिया में मोहनिया विधायक के नेतृत्व में बंदी होना था लेकिन लोगों का साथ बहुत ज्यादा नहीं मिला संख्या बल कम दिखा. सभी दुकानें खुली दिखाई दी. वही भभुआ में भी दुकानदारों ने बीजेपी के लोगों का साथ नहीं दिया. वहां भी दुकानें खुली हैं.
NDA Bihar Bandh Live Update: मोदी जी किसको बोले थे जर्सी गाय- पप्पू यादव
एनडीए के बिहार बंद पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि मोदी जी को मणिपुर याद नहीं है. बिलकिस बानो को भूल गए. सरिता पासवान को भूल गए. मोदी जी जर्सी गाय किसको बोले थे. सदन में सोनिया गांधी को वही तो बोले थे. नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाए थे.
NDA Bihar Bandh Live Update: मुजफ्फरपुर में सड़क पर उतरे NDA के नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज पूरा मुजफ्फरपुर बंद है. NDA के नेता और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध जताया. जिससे पूरे मुजफ्फरपुर में बंद का असर दिख रहा है. इस दौरान एनडीए के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर राहुल तेजस्वी मुर्दाबाद,राहुल तेजस्वी हाय हाय का नारा लगा रहे हैं.
NDA Bihar Bandh Live Update: भोजपुर के कई इलाकों में सड़कें जाम, आवश्यक सेवाएं जारी
भोजपुर में सुबह 7 बजे से ही एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. जिले के मुख्यालय आरा सहित कई प्रखंडों पर कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं. बंद का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही हैं. प्रदर्शन के दौरान दुकानें बंद हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है. हालांकि, एंबुलेंस और स्कूल बसों जैसी आवश्यक सेवाओं को रोका नहीं जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने इन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखा है.
NDA Bihar Bandh Live Update: समस्तीपुर में राहुल-तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी
बंद को सफल बनाने के लिए काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद कर कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को अभद्र गाली दी गई है, वह काफी निंदनीय है. इन लोगों के द्वारा देश की हर महिला को गाली दिया गया है, लेकिन अब तक ना राहुल गांधी और ना ही तेजस्वी यादव के द्वारा माफी मांगी गई है. बिहार विधानसभा चुनाव में इस गाली का जनता अपने वोट से जवाब देगी.
NDA Bihar Bandh Live Update: सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन
सासाराम में भारतीय जनता पार्टी और NDA के कार्यकर्ताओं में पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम करके विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद तथा ललन पासवान के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम किया गया है. इस दौरान गाड़ियों की कतारें लग गईं. प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता को गाली देने के खिलाफ वे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की है.
NDA Bihar Bandh Live Update: दानापुर में सड़क पर टायर जलाकर राहुल-तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी
राजधानी पटना सहित दानापुर में भी बंद का असर साफ देखने को मिल रहा है. दानापुर के सगुना मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर आगजनी की और यातायात बाधित किया. प्रदर्शन के कारण आम लोगों को यातायात जाम की समस्या झेलनी पड़ी. इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय महामंत्री माला सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वर्गीय मां के बारे में असंबद्ध बातें कही गईं, जो बेहद निंदनीय है. इसके विरोध में हम सुबह से ही सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं. महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीला पंडित ने कहा कि राहुल और तेजस्वी मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं. मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देखना छोड़ दें. प्रधानमंत्री की मां का अपमान पूरे देश का अपमान है और इसी वजह से बिहार बंद बुलाया गया है.
NDA Bihar Bandh Live Update: बांका में मुख्य सड़क को जाम किया
पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ NDA कार्यकर्ताओं ने बांका शहर में मुख्य सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर चक्का जाम किया है.
NDA Bihar Bandh Live Update: ये देश की हर मां का अपमान- दिलीप जायसवाल
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सिर्फ मोदी की मां का अपमान नहीं, बल्कि देश की हर मां का अपमान है. माताओं को देवतुल्य माना जाता है और उनका अपमान असहनीय है.
NDA Bihar Bandh Live Update: बीजेपी का लालू यादव पर निशाना
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने लालू यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिनके पास चुनाव लड़ने का हक नहीं है, वे चुनाव आयोग से ही भिड़ने लगे हैं. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जो खुद 1975 में वोट की चोरी करता था, आज वही चारा चोर का परिवार वोट चोरी की बात करता है. उल्टी गंगा बहाने वालों को नालंदा की धरती और बिहार की जनता करारा जवाब देगी.
NDA Bihar Bandh Live Update: पटना में BJP का महिला मोर्चा निकालेगा मार्च
पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर आज एनडीए ने बिहार बंद बुलाया है. पटना में बिहार बंद का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है. इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पैदल मार्च भी निकालेंगी. बंद को देखते हुए जिले के कुछ स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है.
Bihar Assembly Election 2025 Highlights: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में PM मोदी की मां को गाली दिए जाने के मामले में बिहार एनडीए ने आज बिहार बंद बुलाया था. ये बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला. बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. भारी संख्या में महिलाओं ने भी इस राज्यव्यापी बंद में हिस्सा लिया. बिहार बंद के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों से विरोध और मारपीट की तस्वीरें भी सामने आईं. जबकि एनडीए नेताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद बुलाया था. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था कि बंद का उद्देश्य विपक्षी नेताओं के 'अनैतिक' और 'अभद्र' व्यवहार का विरोध करना है. ये प्रदर्शन मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में हो रहा है, जो इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रही हैं.