Bihar Election 2025 Highlights Update: बिहार बीजेपी नेताओं की दिल्ली में आज (बुधवार, 03 सितंबर) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ अहम बैठक होने वाली है. एनडीए की ओर से बुलाए गए 'बिहार बंद' से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. इस बैठक में आगामी चुनावी की रणनीति तय की जा सकती है. साथ ही शाह की ओर से प्रदेश नेतृत्व को जीत का मंत्र दिया जा सकता है.
Trending Photos
)
Bihar Chunav Highlights Update: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा में पीएम मोदी को 'मां की गाली' देने का मामला अब अदालत में पहुंच चुका है. पटना हाई कोर्ट के वकील अवधेश कुमार पांडे ने इस मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और मो. रिजवी उर्फ राजा के खिलाफ पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार उपाध्याय की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले की आज (बुधवार, 03 सितंबर) सुनवाई होनी है. दूसरी ओर इस मामले को लेकर एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है. यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. इस बीच बीजेपी के चुनावी चाणक्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज बिहार बीजेपी के नेताओं की बैठक बुलाई है. यह मीटिंग दिल्ली में होने वाली है. सियासी जानकारों के मुताबिक, इस बैठक में आगामी चुनावी की रणनीति तय की जा सकती है. साथ ही शाह की ओर से प्रदेश नेतृत्व को जीत का मंत्र दिया जाएगा.