)
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live: पीके ने सम्राट चौधरी को शिल्पी गौतम की हत्या का आरोपी बताया
प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी पर बड़ा हमला बोला है. पीके ने सम्राट चौधरी को शिल्पी गौतम की हत्या का आरोपी बताया. उन्होंने कहा कि शिल्पी गौतम की हत्या के बारे में सभी लोग सुने होंगे. सम्राट चौधरी उस मामले में संधिग्ध तौर पर नामजद थे. पीके ने कहा कि साधू यादव पर इस हत्याकांड का आरोप लगा था और सीबीआई के पास मामला गया था. सम्राट चौधरी उस मामले में संधिग्ध तौर पर नामजद थे कि नहीं बताएं. उस समय सुशील मोदी ने इस मुद्दा को उठाया था.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live: 'उनके पिताजी ने जो काम किया है...', तेजस्वी यादव पर मंत्री नितिन नवीन का जोरदार हमला
नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र हो चुके हैं, तेजस्वी यादव के इस बयान पर मंत्री नितिन नवीन जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि उनके पिताजी ने जो काम किया है उसके बारे में अगर बोलते तो समझ आता. जब तेजस्वी जी जन्म लेकर खड़े भी नहीं हुए थे तब उनके नाम पर जमीन खरीदा जा रहा था. उस भ्रष्टाचार पर उनको बोलना चाहिए था. मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार जी का यूएसपी है, जीरो टॉलरेंस और करप्शन है. उनको मालूम नहीं है कि तेजस्वी जी के पिताजी की यूएसपी क्या है. पूरी तरह से एक करप्शन ही लालू जी की यूएसपी है. आज भी नीतीश कुमार अपने विरासत से राजनीतिक छबि के लिए जाने जाते हैं.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live: प्रशांत किशोर पर सम्राट चौधरी का पलटवार
प्रशांत किशोर की ओर से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोगों के पास कुछ नया नहीं है, ये बेचारे आजकल खोजी पत्रकार हो गए हैं. सबसे बड़ी चीज है कि कुछ चीज उचित फार्म पर होती हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि जो आदमी अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए दूसरे के ऊपर थोपने का प्रयास कर रहा है, पहले उसका जवाब दें.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live: कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए!
बिहार चुनाव को लेकर रविवार (28 सितंबर) को नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक, इसमें 40 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live: 4-5 अक्टूबर को बिहार आएंगे ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए 4 और 5 अक्टूबर को बिहार का दौरा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, इसके बाद कभी भी बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ को आगामी 4 और 5 अक्टूबर को बिहार का दौरा कर सकते हैं. इस दौरान बिहार के सभी जिलाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. इससे पहले चुनाव आयोग की ओर से बिहार के प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर अधिकारियों का फेरबदल किया गया है. चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, लेकिन अभी एनडीए और महागठबंधन किसी भी गठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. हालांकि, अब दोनों गठबंधनों में सीटों शेयरिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है.