Live Now

Bihar Election 2025 Highlights Updates: चुनाव आयोग ने बिहार में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी की, ECI की वेबसाइट पर हुई अपलोड

Bihar Chunav Highlights: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार (29 सितंबर) को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर शिल्पी गौतम हत्याकांड में आरोपी होने का दावा किया था. इतना ही नहीं पीके ने दावा किया कि सम्राट चौधरी पर 6 लोगों की हत्या पर आरोप सिद्ध हुआ है. पीके के इन आरोपों पर अब सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि वो राकेश नाम का कोई दूसरा आदमी था जो हाजीपुर का रहने वाला था और आइसक्रीम बेचा करता था.

Bihar Election 2025 Highlights Updates: चुनाव आयोग ने बिहार में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी की, ECI की वेबसाइट पर हुई अपलोड
Image Credit: चुनाव आयोग
30 September 2025 05:59 PM (IST)

Bihar Assembly Election 2025 Live: बिहार में 7 करोड़ 42 लाख मतदाता विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे

पटना में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी की है. 30 सितंबर 2025 को जारी इस नई सूची के अनुसार, बिहार में 7 करोड़ 42 लाख मतदाता विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे. यह चुनाव इसी अंतिम मतदाता सूची के आधार पर होगा. इससे पहले 24 जून 2025 को जारी ड्राफ्ट सूची में 7 करोड़ 89 लाख मतदाताओं के नाम शामिल थे. ड्राफ्ट सूची से 65 लाख नाम हटाए गए थे, जिनमें से 3 लाख 66 हजार नाम अवैध पाए गए. साथ ही, ड्राफ्ट सूची में 21 लाख 53 हजार नए नाम जोड़े गए.

30 September 2025 04:58 PM (IST)

Bihar Assembly Election 2025 Live: बिहार जाएगा चुनाव आयोग का एक दल

चुनाव आयोग का एक दल 4 अक्टूबर को बिहार जाएगा. 5 अक्टूबर को बिहार में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा होगी. इसके बाद 6 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग की बैठक होगी, और फिर बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

30 September 2025 04:49 PM (IST)

Bihar Assembly Election 2025 Live: जल्द हो सकती है भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

सूत्रों के अनुसार, बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 5 अक्टूबर को दिल्ली में हो सकती है.

30 September 2025 04:14 PM (IST)

Bihar Assembly Election 2025 Live: बिहार SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी

चुनाव आयोग ने बिहार की वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की फाइनल लिस्ट को जारी कर दिया है. चुनाव आयोग ने कहा कि आज यानी 30 सितंबर को अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. कोई भी मतदाता दिए गए लिंक के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम का विवरण देख सकता है. बिहार में सभी मान्यता प्राप्त 12 राजनीतिक पार्टियों को चुनाव आयोग लिस्ट उपलब्ध कराएगा. हर जिले का डीएम पार्टी के जिला अध्यक्ष को लिस्ट की हार्ड कॉपी देगा. वोटर लिस्ट की पूरी डिटेल पार्टी के जिला अध्यक्ष को भी भेजी जाएगी.

30 September 2025 02:42 PM (IST)

Bihar Assembly Election 2025 Live: मंत्री नीरज सिंह बबलू को जान से मारने की धमकी मिली

बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज सिंह बबलू को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. दो युवकों ने मंत्री नीरज सिंह बबलू को गोली मारने की धमकी दी है. अपराधियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर कहा कि मंत्री की गाड़ी रोककर गोली मारेंगे. इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस-प्रशासन एक्टिव हो गया है और वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की तलाश तेज हो गई है.

30 September 2025 12:05 PM (IST)

Bihar Assembly Election 2025 Live: सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं प्रशांत किशोर- बीजेपी

बक्सर में भाजपा नेता संतोष रंजन राय ने जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर पर सीधा हमला बोला है. संतोष रंजन राय ने कहा कि प्रशांत किशोर दरअसल पैसा किशोर और परेशान किशोर हैं. संतोष रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि प्रशांत किशोर खुद अपने राजनीतिक सफर को लेकर असमंजस में हैं और अब दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगाकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं. प्रशांत किशोर के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी चुनाव के दौरान गलत एफीडेविट दायर किया था. ऐसे में उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद के संगठन की पारदर्शिता पर सवाल उठाना चाहिए. 

30 September 2025 12:04 PM (IST)

Bihar Assembly Election 2025 Live: बीजेपी नेता ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला

बीजेपी नेता दानिश इकबाल ने जनसुराज में राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीके पर हमला बोला. दानिश इकबाल ने कहा कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू बिहार का सबसे बड़े उम्र चोर हैं. जब 2004 लोकसभा के चुनाव लड़े थे, तब पप्पू 44 साल के थे, फिर 2009 में लोकसभा चुनाव में 57 साल के हो गए. इस तरह सिर्फ 5 साल में उनकी उम्र 13 साल बढ़ गई. अरे भाई कौन सी शिलाजीत लिए थे? पहले तो इतना बड़ा उम्र घोटाला करने के लिए इलेक्शन कमीशन को उदय सिंह को जेल में डालना चाहिए. पीके को बताना चाहिए क्यों अलग-अलग डेट ऑफ बर्थ बताया गया था. 

30 September 2025 10:32 AM (IST)

Bihar Assembly Election 2025 Live: उपेंद्र कुशवाहा के घर पहुंचे पवन सिंह 

भोजपुरी अभिनेता और राजनेता पवन सिंह एक बार फिर से एनडीए में वापसी करने को तैयार हैं. सूत्रों के मुताबिक, वह इस बार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि 2024 में पवन सिंह काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ ही लोकसभा चुनाव लड़े थे. 

30 September 2025 10:29 AM (IST)

Bihar Assembly Election 2025 Live: पीके के आरोपों पर सम्राट चौधरी का जवाब

प्रशांत किशोर के आरोपों पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस राकेश की बात वो करते हैं, वो तो हाजीपुर का रहने वाला है. ये लोग को कुछ पता नहीं है बिहार के बारे में. अब इसको (प्रशांत किशोर) कहां से कौन से बुद्धि दे रहा है. शिल्पी-गौतम कांड में पूरी तरह जांच सीबीआई ने की. हमलोगों को तो पता भी नहीं है. 

30 September 2025 10:26 AM (IST)

Bihar Assembly Election 2025 Live: सुर्खियों में आया शिल्पी गौतम हत्याकांड

प्रशांत किशोर के नए दावे से शिल्पी गौतम हत्याकांड एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. पीके ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को शिल्पी गौतम की हत्या का आरोपी बताया है. उन्होंने कहा कि शिल्पी गौतम की हत्या का आरोप साधू यादव पर लगा था और सीबीआई ने इस केस की जांच की थी. इस मामले में सम्राट चौधरी भी आरोपी थे. उस समय बीजेपी के दिवंगत नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इस मुद्दा को उठाया था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K Raj Mishra

K Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा Z Bihar-Jharkhand (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार-झारखंड की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव में कवर किया है.

Read More