Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2933316

Bihar Election 2025 Highlights: पटना में पुलिस और कांग्रेस नेताओं की भिड़ंत, सीएम आवास का घेराव करने की कर रहे थे कोशिश

Bihar Chunav Highlights Update: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार, 23 सितंबर) पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण का दौरा किया. अपने इस दौरे पर सीएम नीतीश दोनों जिलों को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं-योजनाओं का तोहफा देने का काम किया. उधर बिहार कांग्रेस ने आज सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की. पुलिस ने जब उन्हें रोका तो कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए. जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस से भिड़े कांग्रेसी
पुलिस से भिड़े कांग्रेसी
LIVE Blog

Bihar Election 2025 Highlights Update: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने खजाने का मुंह खोल दिया है और एक के बाद एक लगातार घोषणाएं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (मंगलवार, 23 सितंबर) पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण का दौरा किया. जहां सीएम नीतीश ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं-योजनाओं का तोहफा दिया. इसको लेकर राजद की ओर से आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सरकारी खजाने का दुरुपयोग अपने चुनावी प्रचार के लिए कर रहे हैं. उधर बिहार कांग्रेस ने आज सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की. इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ नोंकझोंक भी हुई. पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल हुए. इसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source
23 September 2025
16:54 PM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: बेतिया मेयर गरिमा देवी शिकारिया की सांसद संजय जायसवाल के खिलाफ मानहानि की चेतावनी

बेतिया नगर निगम की मेयर गरिमा देवी शिकारिया ने सांसद डॉ. संजय जायसवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी है. मेयर ने सांसद के फेसबुक पोस्ट में लगाए गए आरोपों को निराधार और स्तरहीन बताया. उन्होंने इसे बचकाना सोच करार दिया. मेयर ने पेट्रोल पंप घोटाले के आरोपों पर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि तत्कालीन आयुक्त शंभू कुमार के समय में पांच बार ईंधन चोरी के कारण पेट्रोल पंप बदलने की मांग की गई थी. 29 पार्षदों ने इसकी लिखित शिकायत प्रधान सचिव को दी थी. 15 अगस्त 2024 को पेट्रोल पंप नहीं बदलने पर भुगतान रोक दिया गया था. मेयर ने कहा कि सांसद के फेसबुक पोस्ट में ही उनके आरोपों का जवाब मौजूद है. सांसद आरोप वापस नहीं लेते, तो मेयर मुकदमा करेंगी.

16:13 PM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: बेतिया में प्रशांत किशोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर के खिलाफ बेतिया व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया है. सीजीएम कोर्ट ने इस परिवाद को मंजूर कर लिया है. आरोप है कि प्रशांत किशोर ने बिना सबूत के सांसद जायसवाल को "पेट्रोल चोर" कहा था. धारा 356 के तहत मामले की जांच शुरू हो गई है. इस कार्रवाई से प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

15:38 PM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: पटना में महागठबंधन की बड़ी बैठक

तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की एक अहम बैठक हुई, जो CWC की बैठक से पहले आयोजित की गई. बैठक में अतिपिछड़ा समाज के लिए मेनिफेस्टो तैयार करने पर चर्चा हुई. 24 सितंबर को शाम 4:00 बजे पटना के मौर्या होटल में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर मेनिफेस्टो जारी करेंगे.

15:19 PM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: पटना में महागठबंधन की अहम बैठक

तेजस्वी यादव के आवास पर पोलो रोड, पटना में महागठबंधन की बैठक शुरू हो चुकी है. इस बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हो रही है. सभी घटक दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं.

प्रमुख प्रतिनिधि:
- राजद से राज्यसभा सांसद संजय यादव
- सीपीआई से कुणाल
- कांग्रेस से कृष्णा आल्लावारु और विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान
- वीआईपी से नूरुल होदा

उप समिति के अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद हैं.

14:05 PM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: समुद्र मंथन से हम लोग अमृत निकालने की कोशिश करेंगे- अलका लांबा

पटना में बुधवार (24 सितंबर) को होने वाली CWC की बैठक को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि कल एक ऐतिहासिक मीटिंग होने जा रही है. आजादी के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की यह पहली बैठक है, जो बिहार के राजधानी पटना में होने जा रही है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, वर्किंग कमेटी सदस्य सभी लोग बैठेंगे और मंथन किया जाएगा. कल की बैठक में समुद्र मंथन से हम लोग अमृत निकालकर लाने की पूरी कोशिश करेंगे.

14:03 PM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: सीएम आवास का घेराव करने निकले कांग्रेसी

बिहार कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है. पटना में कई जगहों पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई है. 

13:17 PM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: चनाव बाद विधायक तय करेगे मुख्यमंत्री- पप्पू यादव

महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस ने अभी तक तेजस्वी यादव को हरी झंडी नहीं दिखाई है. सीएम फेस को लेकर अब पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव के बाद  महागठबंधन के विधायक ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेंगे. साथ ही पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा.

12:25 PM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: सीएम ने पश्चिम चंपारण को दिए 1001 करोड़ की सौगात

पश्चिम चम्पारण जिले को 1001 करोड़ की सरकारी योजनाओं का सौगात दिया. वाल्मीकिनगर में सीएम ने वाल्मीकि कन्वेंशन सभागार में जीविका दीदी, महिला स्वयं सहायता समूहों और आंगनबाड़ी सेविकाओं से सीधे संवाद किया. हालांकि, कुछ महिलाओं से न मिल पाने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई है.

12:20 PM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: आरजेडी विधायक के बेटे का निधन

सूर्यगढ़ा से आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव के पुत्र विनय कुमार का निधन हो गया है. पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इससे प्रहलाद यादव के परिवार में शोक की लहर है.

11:08 AM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: सांसद लवली आनंद का जहानाबाद में जोरदार स्वागत

पटना से अरवल जाने के क्रम में जहानाबाद जिले में जेडीयू सांसद लवली आनंद का जोरदार स्वागत हुआ. समर्थकों ने फूल-मालाओं से लवली आनंद का स्वागत किया और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की. सहबाजपुर गांव के समीप NH-22 पर स्वागत किया गया.

11:06 AM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: सीएम आवास का घेराव करेगी कांग्रेस

कांग्रेस आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकालने वाली है. जमीन घोटाले के आरोप पर घेराव मार्च निकाला जा रहा है. बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, सीएलपी शकील अहमद खा समेत कांग्रेस के तमाम नेता घेराव मार्च में शामिल होंगे.

10:59 AM

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Update: जीविका दीदियों से संवाद करेंगे सीएम नीतीश

सीएम नीतीश कुमार आज पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के दौरे पर हैं. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे उन्हें चेक वितरण करेंगे. इसके अलावा सीएम यहां जीविका दीदियों से संवाद भी करेंगे.

TAGS

Trending news