Live Now

Bihar Vidhan Sabha Session Highlights: निर्विरोध बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

Bihar Vidhan Sabha Session Live: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है. आज बीजेपी नेता डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे.

Bihar Vidhan Sabha Session Highlights: निर्विरोध बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई
Image Credit: Bihar Vidhan Sabha Session Highlights: निर्विरोध बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई
02 December 2025 11:30 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Session Live: तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई...

Bihar Vidhan Sabha Session Live: तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा- आपसे यही उम्मीद है कि आप सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी साथ लेकर चलेंगे.

02 December 2025 11:26 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Session Live: विजय कुमार चौधरी ने प्रेम कुमार को दी...

Bihar Vidhan Sabha Session Live: विजय कुमार चौधरी ने प्रेम कुमार को दी शुभकामनाएं

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, ठीक आज से 10 साल पहले 2 दिसंबर 2015 को मुख्यमंत्री जी की पहल पर मुझे भी इसी सदन ने निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया था. उस समय आप नेता प्रतिपक्ष थे. मेरे लिए यह दिन विशेष प्रसन्नता का दिन है. 2 दिसंबर को मैं भी अध्यक्ष बना था और 2 दिसंबर को आप भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं.

02 December 2025 11:26 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Session Live: विजय कुमार सिन्हा ने प्रेम कुमार को दी बधाई...

Bihar Vidhan Sabha Session Live: विजय कुमार सिन्हा ने प्रेम कुमार को दी बधाई

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, अनुभव से बड़ी कोई किताब नहीं होती. आपके अनुभव से इस सदन की गरिमा और पवित्रता और बेहतर होगी. इस सदन ने कई इतिहास को बनाया है. मुख्यमंत्री जी ने कई गौरव स्थापित किए हैं और आपके माध्यम से और भी गौरव स्थापित होंगे.

02 December 2025 11:24 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Session Live: सम्राट चौधरी ने प्रेम कुमार को दी बधाई...

Bihar Vidhan Sabha Session Live: सम्राट चौधरी ने प्रेम कुमार को दी बधाई

विनय कुमार सिन्हा ने कहा- मैं सर्वप्रथम पूरे एनडीए की ओर से आपको अध्यक्ष चुने जाने के लिए बधाई देता हूं. आप लंबे समय से गयाजी का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. जिस सरलता से आपने सार्वजनिक जीवन को जिया है और भाजपा के विधायक के रूप में अरसे से काम करते आ रहे हैं. मैं सभी की ओर से आपको बधाई देता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आपके माध्यम से सरकार को भी न्याय मिलेगा और विपक्ष को भी.

02 December 2025 11:21 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Session Live: सीएम नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को दी बधाई...

Bihar Vidhan Sabha Session Live: सीएम नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को दी बधाई

प्रेम कुमार जी मंत्री के रूप में बहुत अच्छा काम करते रहे हैं. उनका लंबा अनुभव है. मैं सभी दलों के सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि विधानसभा की कार्यवाही में अध्यक्ष महोदय का सहयोग करें.

02 December 2025 11:15 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Session Live: निर्विरोध बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने...

Bihar Vidhan Sabha Session Live: निर्विरोध बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए प्रेम कुमार

निर्विरोध बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए प्रेम कुमार

02 December 2025 11:02 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Session Live: बिहार विधानसभा में नए स्पीकर के चुनाव पर...

Bihar Vidhan Sabha Session Live: बिहार विधानसभा में नए स्पीकर के चुनाव पर बोले दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार विधानसभा में नए स्पीकर के चुनाव पर कहा,"कल प्रोटेम स्पीकर ने सभी विधायकों को सदस्यता दिलाई. आज विधानसभा के स्पीकर पद का चुनाव है और इस पद के लिए प्रेम कुमार जी ने अपना नामांकन किया है. आज विधिवत घोषणा होगा और प्रेम कुमार जी बिहार विधानसभा के स्पीकर चुने जाएंगे.'

02 December 2025 11:02 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Session Live: विधानसभा पहुंच कर प्रेम कुमार ने क्या कहा?...

Bihar Vidhan Sabha Session Live: विधानसभा पहुंच कर प्रेम कुमार ने क्या कहा?

बिहार विधानमंडल सत्र का आज दूसरा दिन है , आज बीजेपी विधायक डॉ प्रेम कुमार निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बन जाएंगे. विधानसभा पहुंच कर प्रेम कुमार ने कहा कि जो जिम्मेवारी मिलेगी उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा, कुछ विधायकों का शपथ बच गया है उसके बाद अध्यक्ष का चुनाव होगा. सबका सम्मान होगा लोकतंत्र में, नियम के तहत विधानसभा का संचालन होगा.

02 December 2025 10:55 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Session Live: बिहार विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार...

Bihar Vidhan Sabha Session Live: बिहार विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हार विधानसभा पहुंचे. आज विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है. सत्ता पक्ष की ओर से डॉक्टर प्रेम कुमार एकमात्र उम्मीदवार है.

02 December 2025 10:00 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Session Live: कौन हैं प्रेम कुमार?...

Bihar Vidhan Sabha Session Live: कौन हैं प्रेम कुमार?

प्रेम कुमार बीजेपी के विधायक हैं. 71 वर्षीय डॉ. प्रेम कुमार का जन्म 5 अगस्त 1955 को हुआ हैं. वह साल 2025 से बिहार विधानसभा के मौजूदा स्पीकर बनेंगे. प्रेम कुमार गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से 9वीं बार चुने गए बिहार विधानसभा के सदस्य हैं. उन्होंने साल 1999 में मगध यूनिवर्सिटी से PhD पूरी की है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Dubey

Ranjana Dubey

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने 'न्यूज इंडिया 24x7' में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.

Read More