)
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: वोट चोरी कराकर बिहार में जीतने की कोशिश हो रही- खरगे
खरगे ने कहा कि 15 दिनों की यात्रा की चर्चा पूरे देश में हुई. भाजपा ने इस यात्रा में रुकावट पैदा करने की बहुत कोशिश की थी. लेकिन राहुल गांधी उनसे नहीं डरे. वोट चोरी वो करते हैं और जितने भी लोग बैंक से पैसा लूट कर भाग जाते हैं उनको भी यह लोग संभालते हैं. वोट चोरी कराकर बिहार में जीतने की कोशिश हो रही है. लेकिन आप सतर्क रहें. बाबा साहेब आबंडेकर ने, नेहरू जी ने, महात्मा गांधी ने इस देश में आजादी के बाद वोट का अधिकार दिलाया. गरीब या महिला या कोई अन्य हो उन सब को इन्हीं लोगों ने वोट का अधिकार दिलवाया. इसलिए उस वोट को खोना नहीं है.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: वोट का अधिकार है तो नेता लोग आपके पास आते हैं- खरगे
खरगे ने कहा कि हमको मजबूती के साथ लड़ना है. मोदी जी आज अपने मित्रों को करोड़ों का फायदा करा रहे हैं, अगर मोदी ऐसा ही चाल चलते रहे तो इससे आप गरीबों, महिलाओं और दलितों को नुकसान होगा. आज दलितों के पास वोट का अधिकार है तो नेता लोग आपके पास आते हैं, नहीं तो कौन पूछता.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित कर रहे खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया. खरगे ने कहा कि मोदी हमेशा चोरी करने की आदत रखते हैं. वोटर चोरी करते हैं, पैसा चोरी करते हैं और जो लोग बैंक से लूटकर बाहर भाग जाते हैं, उनके साथ वो होते हैं. आपको सतर्क होना चाहिए, नहीं तो मोदी और शाह आपको डुबा देंगे. इस देश में महात्मा गांधी, आंबेडकर जी, जवाहरलाल नेहरू जी ने वोट का अधिकार दिलाया. गरीब और अमीर कोई हो, वोट का अधिकार नहीं खोना है. मैं आपसे यही विनती करूंगा कि आज हम सबको चोर से लड़ना है. हमारे वजूद को जो खतरा है, उस खतरे को दूर करना है.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: खुली जीप से किया रोडशो
राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता खुली गाड़ी में सवार नजर आए. गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा तक की सड़को पर कार्यकर्ताओं हुजूम नजर आ रहा है.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: पटना में जुटने लगे इंडी गठबंधन के दिग्गज
वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पटना के लिए निकल चुके हैं. वे रांची एयरपोर्ट से एक विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल राव भी पटना पहुंच रहे हैं.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: बड़े पैमाने पर वोट चोरी कर रही है बीजेपी- कृष्णा अल्लावरू
बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि आज यात्रा का समापन हो रहा है. इसमें सारे गठबंधन के नेता प्रतिनिधि शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि बीजेपी इस देश में वोट चोरी कर रही है. हर प्रदेश और हर चुनाव में वोट चोरी हो रही है. बड़े पैमाने पर बीजेपी वोट चोरी कर रही है. इसका पर्दाफाश करके जनता की अदालत में इस बात को लेकर के जाएंगे. हम जनता को यह संदेश देना चाह रहे हैं कि वोट चोरी जब होती है, तो सरकार कभी जनता के काम नहीं करेगी. वोट चोरी करके बनी सरकार कभी बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, क्राइम कम नहीं करेगी. वोट चोरों को जनता की नाराजगी से भी कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनको समझ में आ गया है कि हमने जो वोट चोरी करके सरकार में आए हैं, तो हम बिहार में भी बना लेंगे. इससे हर एक आम आदमी का भविष्य खतरे में है. उनके बच्चे का भविष्य खतरे में है.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: वोट चोरी के खिलाफ आज लोग खड़े हुए हैं- केशव महतो कमलेश
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जिस तरीके से केंद्र की सरकार वोट की चोरी कर केंद्र में आसीन है. इसके विरोध में आज लोग खड़े हुए हैं और लोगों का समर्थन कांग्रेस गठबंधन को मिला है. इसी वजह से भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं. आज की इस रैली में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू के अलावे झारखंड कांग्रेस के कई मंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: हेमंत सोरेन भी यात्रा में शामिल होंगे
पटना में आयोजित होने वाले वाटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड से बड़ी संख्या में राजनेता पटना पहुंच रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रहे वाटर अधिकारी यात्रा में शामिल होने के लिए पटना जाएंगे. वहीं कांग्रेस कोटे के कई मंत्री भी इसमें शामिल होने के लिए आज पटना पहुंचेंगे. वहीं कुछ नेता कल ही पटना पहुंच चुके हैं.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: पटना में इंडी अलॉयंस की शक्ति-प्रदर्शन
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा भाकपा महासचिव डी राजा, माकपा महासचिव एमए बेबी, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सपा से डिंपल यादव, टीएमसी सांसद यूसुफ पठान, एनसीपी से सुप्रिया सुले, शिवसेना उद्धव गुट के संजय राउत आदि मार्च में शामिल होंगे। कांग्रेस शासित राज्यों के दर्जनों मंत्री मार्च में शामिल होने पटना पहुंच चुके हैं.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: वोट चोरी पूरे देश का मुद्दा बन चुका- अजय राय
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं. यहां उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार में जो मुद्दा उठाया है, वह आज पूरे देश का मुद्दा बन चुका है. राहुल गांधी को सभी लोगों का साथ मिल रहा है क्योंकि राहुल गांधी ने ऐसा मुद्दा उठाया है. अजय राय ने कहा कि आज गांव-गांव में छोटे-छोटे बच्चे कह रहे हैं कि वोट चोर गद्दी छोड़.
#WATCH | पटना: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 'वोटर अधिकार यात्रा' पर कहा, "...राहुल गांधी ने बिहार में जो मुद्दा उठाया है, वह आज पूरे देश का मुद्दा बन चुका है।"
उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी को सभी लोगों का साथ मिल रहा है क्योंकि राहुल गांधी ने ऐसा मुद्दा उठाया है...… pic.twitter.com/Y74oCGA7Uv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2025
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: शेखपुरा से पटना रवाना हुए महागठबंधन के कार्यकर्ता
वोटर अधिकार यात्रा के समापन आज पटना में होने बाली बड़ी रैली को लेकर इंडिया गठबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. शेखपुरा जिले से भी बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता पटना रवाना हुए. शेखपुरा के बरबीघा से कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष रौशन कुमार के अगुआई में करीब 100 गाड़ियों से कांग्रेस के कार्यकर्ता रवाना हुए. इस दौरान लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: यात्रा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट में बदलाव
वोटर अधिकार यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में कई रूट बदल दिए गए हैं. जिला प्रशासन की तरफ से गांधी मैदान और डाक बंगला चौराहा से आने जाने वाले यात्रियों के लिए कई रास्तों को बंद कर दिया है. सुबह से ही गांधी मैदान और इसके आस-पास किसी प्रकार के ऑटो या ई रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. कुर्जी की तरफ से आने वाली वाहनों को एकता भवन से ही मोड़ दिया जाएगा. इसे गांधी मैदान नहीं आने दिया जाएगा. वहीं भट्टाचार्य रोड से एग्जीबिशन रोड चौराहा होते हुए कोई भी गाड़ी गांधी मैदान की ओर नहीं आएगा. उन्हें भट्टाचार्य मोड़ पर ही रोका जाएगा. दूसरी तरफ राम गुलाम चौक से ही हर तरह के गाड़ियों को भट्टाचार्य रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा.
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: यात्रा का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
Bihar Voter Adhikar Yatra Live Update: गांधी मैदान से अंबेडकर प्रतिमा तक मार्च निकाला जाएगा
ये मार्च महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर एसपी वर्मा रोड, डाक बंगला चौक, कोतवाली थाना, नेहरू पथ से होते हुए डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा और दोपहर 12.30 बजे अंबेडकर पार्क, नेहरू पथ पर समाप्त होगा. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस मार्च को 'गांधी से अंबेडकर मार्च' नाम दिया है.
Rahul-Tejashwi Voter Adhikar Yatra Highlights: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा का आज (सोमवार, 01 सितंबर) समापन हो गया. सासाराम (रोहतास जिले) से शुरु हुई इस यात्रा का आज राजधानी पटना में समाप्त हुई. समापन कार्यक्रम से पहले महागठबंधन के नेताओं ने गांधी मैदान तक एक विशाल रोड शो निकाला. इसके बाद अंबेडकर प्रतिमा तक पैदल मार्च किया. इसके बाद गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करके यात्रा समाप्त की गई. रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अब हाइड्रोजन बम फोड़ने का ऐलान किया. इसी के साथ यात्रा के समापन की घोषणा हो गई.