Minister Raju Singh on Mukesh Sahni: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत पूरी गर्म है. इस बीच मुकेश सहनी के बेटी-रोटी वाले बयान पर मंत्री राजू सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति पागल हो जाए तो उसका जवाब पागल की तरह देना जरूरी नहीं.
Trending Photos
)
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों वीआईपी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी और बिहार के पर्यटन मंत्री और साहेबगंज विधायक राजू सिंह के बीच जुबानी जंग जारी है. मुकेश सहनी के बेटी-रोटी के सम्बन्ध वाले बयान को लेकर अब मंत्री राजू सिंह ने करारा जवाब देते हुए कहा कि जो व्यक्ति पागल हो जाए उसका जवाब पागलों की तरह देना जरूरी नहीं है.
'कैसे निषादराज का राज्याभिषेक हुआ?'
उन्होंने कहा कि वो हमारे आदरणीय नेता रहे हैं, उनके जुबान से ये बयान सुनकर मुझे भी अच्छा नहीं लगा. हालांकि, ये उनकी सोच है, लेकिन हमारे क्षेत्र में निषाद राज हमारे साथ हैं, हमारा मेल है कि कैसे निषादराज का राज्याभिषेक हुआ.
बीजेपी को धोखा दिया, हमने नहीं- राजू सिंह
मुकेश सहनी के धोखा देने के आरोपों पर बोलते हुए राजू सिंह ने कहा कि मैं शुरू से बीजेपी में था, वो एनडीए (NDA) के साथ थे और सीट उनके हिस्से गई थी तो मुझे उनकी पार्टी से टिकट मिला. वो महगठबंधन में गये तो उन्होंने बीजेपी को धोखा दिया, हमने नहीं.
यह भी पढ़ें: 'हाइड्रोजन बम' फुस्स', राहुल गांधी पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का पलटवार
क्या है दोनों नेताओं के बीच सियासी लड़ाई, जानिए
बता दें कि बीते दिनों राजू सिंह ने कहा था कि मैं जिस समाज में जाता हूं उसका हो जाता हूं. सहनी में आया तो राजू सहनी हो गया. जिसको लेकर मुकेश सहनी ने कहा था कि अगर वो खुद को सहनी कहते हैं तो पहले बेटी-रोटी का संबंध करें फिर हम उन्हें माफ कर देंगे और टिकट भी देंगे, जिसको लेकर राजू सिंह पलटवार किया.
इनपुट: मणितोष कुमार
यह भी पढ़ें: VIDEO: बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक चली अमित शाह और सीएम नीतीश की बातचीत
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!