Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2937057

'अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं..' NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में चली थीं कुर्सियां, अपने नेताओं पर कार्रवाई करेंगे CM नीतीश

Muzaffarpur News: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में लोजपा-रामविलास सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह और जेडीयू नेता प्रभात किरण के बीच मंच पर भिड़ंत का वीडियो वायरल हो रहा है. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काफी नाराज बताए जा रहे हैं और जेडीयू अब अपने नेताओ-कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल
NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल

Muzaffarpur NDA Worker Sammelan Ruckus: बिहार की सत्ता में वापसी के लिए एनडीए अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगा है. विधानसभा चुनाव से पहले अपनी एकजुटता दिखाने के लिए एनडीए के सभी घटक दल मिलकर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं. हालांकि, मुजफ्फरपुर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा देखने को मिला. यहां जेडीयू और लोजपा-रामविलास पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. बताया जा रहा है कि लोजपा-रामविलास सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह और जेडीयू नेता प्रभात किरण के बीच मंच पर भिड़ंत हो गई. जिसके बाद दोनों के कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर कुर्सियां चलीं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काफी नाराज बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, वह अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने के मूड में हैं. 

जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हंगामा करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. जेडीयू प्रवक्ता ने साफ कहा कि एनडीए में अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की पूरी नजर है. यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसकी जांच की जा रही है. एनडीए गठबंधन अनुशासनप्रिय लोगों का है और इस हंगामे के दौरान जिनकी गलती है, उन पर पार्टी की ओर से कठोर कारवाई की जाएगी. घटना से संबधित जो वीडियो सामने आए हैं वह पार्टी के संज्ञान में है.

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 LIVE: बिहार में आज चुनावी मंथन करेंगे अमित शाह, तो प्रियंका गांधी भी करेंगी रैली

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि दो दिन पहले एक वायरल वीडियो में गायघाट विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी अपने कुछ समर्थकों के साथ एक बैठक करते हुए नजर आ रहे हैं. उसमें उनके द्वारा कहा जा रहा था कि कार्यक्रम में महिला और बुजुर्ग को नहीं बुलाना है, सिर्फ नौजवान पहुंचेंगे. वीडियो में जेडीयू नेता यह भी कह रहे हैं कि जब वैशाली की सांसद बीना देवी और जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह की बेटी कोमल सिंह मंच पर पहुंचेगी तो उसको बोलने नहीं देना है. मारपीट होगा तो देखा जाएगा. बवाल होगा तो देखा जाएगा. इस इस बैठक में जेडीयू के संभावित प्रत्याशी प्रभात किरण भी मौजूद थे. इस बैठक का वीडियो वायरल होने के बाद से ही यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि इस कार्यक्रम में हंगामा और बवाल होने की संभावना है. जैसी संभावना थी, वैसा देखने को भी मिला.

रिपोर्ट- मणितोष कुमार

बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news