'इंदिरा ने द्वीप दिया, राजीव ने लंका जलाई', निशिकांत दुबे के बयान पर मचा राजनीतिक भूचाल, पप्पू यादव बोले- संसद सदस्यता रद्द हो
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2767776

'इंदिरा ने द्वीप दिया, राजीव ने लंका जलाई', निशिकांत दुबे के बयान पर मचा राजनीतिक भूचाल, पप्पू यादव बोले- संसद सदस्यता रद्द हो

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डालते हुए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने भारत-श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार के संबंधों को लेकर तीखी टिप्पणी की, जिस पर जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और उन्हें देशद्रोही बताया.

सोशल मीडिया पर भिड़े नेता
सोशल मीडिया पर भिड़े नेता

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और कांग्रेस परिवार पर जमकर निशाना साधा. निशिकांत दुबे ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत का एक द्वीप श्रीलंका को दान में दे दिया था. इसके अलावा, निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भी निशाना साधा. निशिकांत दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने श्रीलंका में आग लगाकर भारत और श्रीलंका के रिश्ते खराब कर दिए. इतना ही नहीं, निशिकांत दुबे ने नेपाल और म्यांमार को लेकर भी कई बड़े आरोप लगाए.

निशिकांत दुबे का कहना है कि जब नेपाल ने सोनिया गांधी को सम्मान नहीं दिया, तो भारत ने नेपाल को अनाज के लिए भी तरसा दिया. इस वजह से चीन को नेपाल में घुसने का मौका मिल गया. साथ ही, उन्होंने 1987 में म्यांमार की स्थिति को भी भारत की नीतियों के लिए नुकसानदायक बताया. उन्होंने कहा कि उस दौरान म्यांमार से लोग भारत में आए, जिसके कारण आज भी उत्तर-पूर्व के राज्य परेशान हैं.

निशिकांत दुबे के इस बयान पर जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव भड़क गए. उन्होंने निशिकांत दुबे के बयान को देश विरोधी करार दिया और कहा कि उनकी बातें पाकिस्तानी गद्दारों जैसी हैं. पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या वह निशिकांत दुबे के बयान से सहमत है? उन्होंने मांग की कि अगर सरकार इन बातों से सहमत नहीं है, तो निशिकांत दुबे की संसद सदस्यता रद्द करके उन्हें गिरफ्तार किया जाए. पप्पू यादव ने ये भी कहा कि राजीव गांधी जैसे महान प्रधानमंत्री को बदनाम करने वालों का मुंह काला किया जाएगा.

इस बयान के बाद राजनीति सरगर्मी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर बहस कर रहे हैं. भाजपा समर्थक निशिकांत दुबे के बयान को ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित बता रहे हैं, जबकि विपक्षी इसे देश के खिलाफ और अपमानजनक मान रहे हैं. यह मुद्दा अभी और तूल पकड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, BSEB ने भेजा मार्कशीट

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news

;