)
बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा कम कर दी गई है. एक महीने पहले ही उन्हें Y+ सुरक्षा दी गई थी. लेकिन अब राज्य में होने वाले चुनाव से ठीक पहले पप्पू यादव से Y+ सुरक्षा हटा दी गई है. जिसे लेकर उन्होंने आरोप लगाया है कि दो बड़े पॉलिटिशियन और दो बड़े ऑफिसर मिलकर उनकी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं. सांसद पप्पू यादव ने JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर इस साजिश को रचने का आरोप लगाया है.
उन्होंने यह भी कहा कि संजय झा ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए अपनी पार्टी को बेच दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासी संभावनाओं का सौदा कर सम्राट चौधरी के लिए वह सत्ता की सीढ़ी बना रहे हैं. पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा- एक महीना पहले हमें Y+ सुरक्षा दी गई एक ही महीना में हटा ली गई. यह साजिश JDU के बिकाऊ कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा कर रहे हैं!
पप्पू यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए अपनी पार्टी को बेच दिया है. नीतीश जी के बेटे निशांत जी की सियासी संभावना का सौदा कर सम्राट के लिए सत्ता की सीढ़ी बना रहा है. उन्होंने आगे लिखा कि उसे पता है मैं भाजपाई को किसी भी कीमत पर बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनने दूंगा तो मेरी जान का सौदा कर रहा है. मेरे रहते सीमांचल, कोसी और मिथिला में BJP का बेड़ा गर्क हो जाएगा, इसलिए दो बड़ा पॉलिटिशियन और दो बड़ा ऑफिसर मिलकर मेरी मौत का षड्यंत्र रच रहा है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!