)
Patna CWC Meeting: बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हो रही है. बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी से लेकर कई नेता शामिल हुए. इस बीच, CWC की बैठक पर बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक दिन करार दिया और कहा कि कांग्रेस को लेकर बिहार की जनता में उत्साह है. यह एक ऐतिहासिक दिन है. इससे बड़ा खुशी का दिन क्या हो सकता है कि भारत के पुनर्गठन और भारत की नई आजादी की शुरुआत 'गणतंत्र' की धरती से हो रही है.
'महत्वपूर्ण राज्य में एक महत्वपूर्ण बैठक'
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण राज्य में एक महत्वपूर्ण बैठक है. मेरा मानना है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और बिहार में हमारे गठबंधन की जीत होगी.' बैठक पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण और अहम बैठक है. वहीं, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने CWC बैठक को लेकर कहा कि हम अपने नेताओं का स्वागत करने के लिए पूरी तैयारी और जोश के साथ तैयार हैं. जिस मुद्दे पर यह CWC बैठक हो रही है, वह बहुत महत्वपूर्ण है. बिहार की मौजूदा सरकार ने राज्य के हजारों युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया है और यहां अपराध अपने चरम सीमा पर है.
इस महत्वपूर्ण बैठक में 170 से अधिक नेता शामिल हुए, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, सचिन पायलट, शशि थरूर समेत कई अन्य शामिल हैं.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!