Bihar Politics: बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा आज समाप्त हो गई है. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पप्पू यादव को एक बार फिर मंच पर नहीं चढने दिया गया, जिसको लेकर पप्पू यादव ने अपनी सफाई दी है.
Trending Photos
Bihar Politics: 17 अगस्त से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा आज समाप्त हो गई. इस दौरान इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता पटना पहुंचे. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी इस यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पप्पू यादव को स्टेज पर नहीं चढ़ने दिया गया. जिसको लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपनी सफाई दी है.
यह भी पढ़ें: संजय जायसवाल के लीगल नोटिस पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले- बारी-बारी जारी होंगे घोटाले
पप्पू यादव ने कहा कि मंच गठबंधन का तय था कि कौन नेता बोलेगा. आज इस यात्रा की सफलता पर बात होनी चाहिए. यात्रा में जन सैलाब कांग्रेस की उमडी थी. हमारे नेता इस बात को कर रहे थे कि चुनाव आयोग एक ऐसी संस्था है, जो बिना वोट गिराये देश के पीएम का चयन कर दिया. SIR पर बात होनी चाहिए. राहुल गांधी ने एक नारा दिया वोट चोर, गद्दी छोड़ का. यह यात्रा चौथी यात्रा है. देश के लोग सपना देखने लगे की राहुल गांधी हैं, तो हम सुरक्षित हैं.
पप्पू यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी एक बड़े जनसेवक हैं. राहुल गांधी की सीधी साफ सुथरी सोच है. यह देश सचाई के रास्ते गांधी के रास्ते चलेगा. हम अपमानित हुए हमको रथ पर कह दिया गया कि आपका नाम नहीं है, इसलिए हम नहीं चढ़े. पप्पू यादव ने कहा कि हमको दर्द नहीं है, पप्पू यादव के साथ हमेशा ऐसा होता है. कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरा क्या पप्पू यादव होंगे इस पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप जाने की कौन मुख्यमंत्री होगा.
इनपुट- सुंदरम कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!