)
Bihar Politics: पटना में आयोजित दलित सेना की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएलजेपी पशुपति कुमार पारस ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया. उन्होंने साफ किया कि अब वह औपचारिक रूप से महागठबंधन में शामिल हो चुके हैं. पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 15 से 20 तारीख के बीच सीट बंटवारा हो जाएगा और गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा.
बैठक के दौरान पशुपति पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान अकेले चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें 2 प्रतिशत वोट भी हासिल नहीं होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि चिराग कभी नीतीश कुमार को गाली देते हैं तो कभी उनका पैर पकड़ लेते हैं. ऐसे में जनता उन पर भरोसा नहीं कर सकती.
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद जो सहानुभूति वोट मिला था, उसमें उनका भी योगदान रहा. उस समय परिस्थितियां बिल्कुल अलग थीं. उन्होंने कहा कि उस दौर में अरुण भारती मौजूद भी नहीं थे, इसलिए उनके बयान का कोई आधार नहीं है. इस बार हालात बदल चुके हैं और जनता का रुख भी पहले जैसा नहीं रहेगा.
पशुपति कुमार पारस ने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य सिर्फ उम्मीदवार उतारना नहीं, बल्कि जिताऊ प्रत्याशी उतारना है. उन्होंने विश्वास जताया कि महागठबंधन मिलकर चुनावी मुकाबले में मजबूत स्थिति में रहेगा और जनता को भरोसा दिलाने में सफल होगा.
अपने बयान में पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने बयानों पर संयम रखना चाहिए. कभी कहते हैं जनता बुला रही है, कभी कहते हैं जनरल सीट से लड़ेंगे. इस तरह की उलझन वाली राजनीति जनता को स्वीकार नहीं है.
इनपुट- सनी कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!