Bihar Chunav 2025 Second Phase Polling: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान हुआ है. ऐसे में सभी नेता अपने-अपने स्थान से मतदान देते हुए नजर आ रहे हैं. प्रशांत किशोर से लेकर सभी दिग्गज नेता मतदान करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
)
Bihar Chunav 2025 Second Phase Polling: बिहार के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार राजेश राम ने मतदान कर दिया हैं. उन्होंने ओबरा विधानसभा सीट से वोट डाला हैं. रिक्शा में बैठ वह मतदान देने के लिए पहुंचे थे. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ने कहा, 'देश की अर्थव्यस्था डीजल और पेट्रोल पर निर्भर है. डीजल और पेट्रोल जब महंगा हो रहा है तो देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है. छोटी दूरी को ई-रिक्शा से तय करना चाहिए जिससे पर्यावरण भी ठीक रहता है और अर्थव्यवस्था भी ठीक रहती है.'
)
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने वोट डाला. उन्होंने अपने गांव कोनार विधानसभा सीट से वोट दिया हैं.प्रशांत किशोर ने कहा, 'बिहार में बदलाव के लिए, शिक्षा और रोजगार के लिए, पलायन बंद करने के लिए और भ्रष्टाचार को बंद करने के लिए हर एक वोट जरूरी है. सिर्फ गांवों में बैठकर बात करने से यह नहीं होगा.
)
प्रशांत किशोर ने कहा, 'मतदान केंद्र पर जाकर सही व्यक्ति का चुनाव करें, जिससे बिहार में बेहतरी हो. यह जनता का मौका है. आज अगर आप चूक गए तो आपको आगामी 5 वर्षों तक बद्तर स्थिति में जीना होगा. जाएं और सही व्यक्ति का चुनाव करें.'
)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में LJP रामविलास सांसद राजेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ दुर्गा चरण हाई स्कूल मतदान केंद्र पर वोट किया. जमुई से NDA की भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने वोट किया हैं. ये बढ़ती हुई प्रतिशत स्पष्ट करता है बढ़ती हुई जागरूकता को, जिस तरीके से बिहार के लोग जागरूक होकर अपने मतदान का सदुपयोग कर रहे हैं.
)
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी आज बिहार के दूसरे चरण में मतदान करते दिखाई दिए हैं. पप्पू यादव ने कहा, 'SIR में 69 लाख वोट काटे गए, फिर मतदान कैसे बढ़ सकता है. मतदान कम हुआ है. एक बड़े बदलाव की तरफ बिहार है. बिहार की जनता बदलाव चाहती है. नई पीढ़ी नया सपना देख रही है.'
)
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में मतदान किया हैं. केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा, 'NDA गठबंधन को वोट डल रहे हैं. 100% NDA और डबल इंजन की सरकार स्थापित होने जा रही है. हम सभी लोगों से आग्रह करेंगे कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अपने देश व प्रदेश के भविष्य के लिए अपना-अपना मत NDA के पक्ष में दें.'
)
भाजपा के सासंद सजय जायसवाल ने बेतिया के मतदान केंद्र में मतदान को डाला हैं. भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा, 'सभी से अनुरोध है कि दूसरे चरण में 75% से ऊपर मतदान अवश्य करें. आपका मतदान बिहार के गरीबों को मुफ्त अनाज देता है. मुफ्त इलाज की व्यवस्था देता है. मुफ्त बिजली की व्यवस्था देता है. प्रत्येक महिला के खाते में 10 हजार जाते हैं.'
ट्रेन्डिंग फोटोज़