Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार की सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी हैं. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, इस चुनाव में कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और थर्ड जेंडर के 758 मतदाता शामिल हैं. लोकतंत्र के इस महापर्व में बिहार के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मतों को प्रयोग किया है. बुजुर्गों को सुरक्षा कर्मियों और युवाओं ने सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया. वहीं, नेताओं ने परिवार संग वोट डालकर जागरूकता का संदेश दिया. सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में पुरुषों और महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं.
)
बिहार चुनाव के दौरान एक तस्वीरे ऐसी सामने आई, जिसने सबका ध्यान खींचा. एक सुरक्षाकर्मी ने बुजुर्ग महिला को सिर पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचाया, ताकि वह अपना वोट डाल सकें.
)
एक युवक बुजुर्ग महिला को सहारा देकर मतदान केंद्र तक ले गया. उम्र और शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद मतदान का जज्बा प्रेरित करने वाला है.
)
चुनाव में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मतदान किया. साथ ही स्याही लगी उंगली दिखाकर जनता से भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.
)
राजद नेता तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला. उन्होंने युवाओं और मतदाताओं से अपील की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में जिम्मेदारी के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लीजिए.
)
ग्रामीण मतदान केंद्र पर गुरुवार की सुबह से ही मतदाता लंबी कतारों में खड़े होकर शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग करते नजर आए. लोकतकंत्र के इस महापर्व में पुरुषों और महिलाओं ने जम कर भाग लिया और अपने अपने मतों का प्रयोग किया.
)
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी हैं. महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ के भाग लिया है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़