)
PM Modi Abused Case: वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बुरी तरह से फंसते हुए नजर आ रहे हैं. इस मामले में पटना में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के 4 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. इस मामले में आज (बुधवार, 03 सितंबर) को सुनवाई होनी है. जानकारी के मुताबिक, पटना हाई कोर्ट के वकील अवधेश कुमार पांडे ने चारो नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. महागठबंधन के नेताओं पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मानहानि का मुकादमा दाखिल किया है.
इस मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और मो. रिजवी उर्फ राजा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार उपाध्याय की अदालत में यह शिकायती मुकदमा दर्ज कराया गया है. शिकायतकर्ता अवधेश कुमार पांडे ने अपनी शिकायत में कहा कि महागठबंधन के नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा में पीएम मोदी की दिवंगत मां को गाली देकर विद्वेष फैलाने का काम किया गया है. बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से पीएम मोदी की मां को गालियां दी गई थीं.
पीएम मोदी ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया. उन्होंने कहा कि मैंने कभी इस चीज की कल्पना नहीं की थी. मेरी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं रहा, अब वह इस दुनिया में भी नहीं हैं. इसके बावजूद कांग्रेस और राजद के मंच से उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं. यह सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है, बल्कि यह हर उस मां का अपमान है, जो गरीबी से लड़ते हुए अपने बच्चों को पालती-पोसती है. उधर इस घटना को लेकर एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है. यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. इस दौरान बीजेपी और एनडीए सहयोगी दलों के नेता व महिला कार्यकर्ता सड़कों पर मार्च करेंगे.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!