)
PM Modi Reaction On Abused Mother: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को 'मां की गालियां' दी थी. यह घटना दरभंगा मे हुई थी. अब इस मामले में पीएम मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. इस घटना से पीएम मोदी काफी दुखी हुए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस चीज की कभी कल्पना भी नहीं की थी. बिहार में जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मां ही तो हमारा संसार होती है. मां ही हमारा स्वाभिमान होती है.
पीएम मोदी ने कहा कि इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी. बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है. ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है. पीएम ने कहा कि मुझे पता है आप सबको भी, बिहार की हर मां को ये देख-सुनकर कितना बुरा लगा है. मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है.
बता दें कि दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को 'मां की गालियां' दी गई थीं. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस घटना को लेकर देशभर के भाजपाइयों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. वहीं कांग्रेस या महागठबंधन के नेता ने अभी तक इस घटना पर कोई दुख नहीं जताया है. हैरानी की बात तो यह है कि मंच से पीएम मोदी को स्वर्गवासी मां को गाली दी गई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार भी इस दुख नहीं जताया. उन्होंने दोषी व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता तो इस मामले में भी बीजेपी पर दोषारोपण करने में जुटे हैं.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!