)
PM Modi Will Gift To Jeevika Didi: पीएम नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार, 02 सितंबर) को एक बार फिर से बिहार को बड़ा तोहफा देने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री जीविका दीदियों के बैंक अकाउंट में 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर भी करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी जीविका दीदियों को संबोधित भी कर सकते हैं. यह कार्यक्रम दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब होना है.
इस कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि बिहार की अपनी माताओं, बहनों और बेटियों के पास अवसरों की कोई कमी न रहे, इसके लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी कड़ी में आज दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए एक बड़ी पहल का शुभारंभ करूंगा. पीएम ने बताया कि जीविका निधि की स्थापना का उद्देश्य जीविका से जुड़े सामुदायिक सदस्यों को सस्ती ब्याज दरों पर आसानी से धन उपलब्ध कराना है. जीविका के सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय फेडरेशन इस संस्था के सदस्य बनेंगे. इस संस्था के संचालन के लिए बिहार सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही धनराशि का योगदान करेंगी.
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने 2006 में विश्व बैंक से लोन लेकर जीविका की स्थापना की थी. आज इससे 10 लाख 51000 स्वयं सहायता समूह है. एक करोड़ 31 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है. पिछले डेढ़ दशक से बिहार की जीविका दीदी की खूब चर्चा हो रही है. जीविका दीदी बनकर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. महज पांच वर्षों में बिहार की जीविका दीदियों ने आंध्र प्रदेश की आजीविका दीदियों को पीछे छोड़ दिया है. जीविका प्रशासन की मानें तो खुद की कंपनी चलाने में बिहार की जीविका दीदी देशभर में पहले स्थान पर हैं. दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की आजीविका दीदियों का स्थान है. बिहार की जीविका दीदी सबसे ज्यादा 70 कंपनियां चला रही हैं.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!