)
Prashant Kishor Press Conference: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार एनडीए नेताओं पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाने में जुटे हैं. वह अब तक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बीजेपी सांसद संजय जायसवाल और जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं. पीके ने एक बार फिर से सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी पर बड़ा हमला बोला है. पीके ने सम्राट चौधरी को शिल्पी गौतम की हत्या का आरोपी बताया. उन्होंने कहा कि शिल्पी गौतम की हत्या के बारे में सभी लोग सुने होंगे. सम्राट चौधरी उस मामले में संधिग्ध तौर पर नामजद थे.
पीके ने कहा कि साधू यादव पर इस हत्याकांड का आरोप लगा था और सीबीआई के पास मामला गया था. सम्राट चौधरी उस मामले में संधिग्ध तौर पर नामजद थे कि नहीं बताएं. उस समय सुशील मोदी ने इस मुद्दा को उठाया था. सम्राट चौधरी बताएं कि सीबीआई ने इनका सैंपल टेस्ट लिया था. प्रशांत किशोर ने कहा कि इस आदमी को आप लोग उपमुख्यमंत्री बनाए. इस सम्राट चौधरी पर 6 लोगों की हत्या पर आरोप सिद्ध हुआ है. पीके ने कहा कि इस मामले में वह पीएम मोदी को भी चिट्ठी लिखेंगे.
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि 2020 में सम्राट चौधरी ने अपनी उम्र 51 साल दिखाई थी तो उसके हिसाब से 1995 में 26 साल हुआ. कोर्ट से उन्होंने फ्रॉड किया है और यह आदमी उपमुख्यमंत्री बना हुआ है. मैं मुख्यमंत्री और राज्यपाल से अनुरोध करता हूं कि हत्या के आरोपी सम्राट चौधरी को तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए. पीके ने कहा कि 1995 तारापुर में जो 7 लोगों की हत्या हुई थी, वह सातों कुशवाहा समाज के थे. केस नंबर 44/ 1995 है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का एक एडमिट कार्ड सबमिट किया गया है. वोट में उन्होंने डॉक्यूमेंट पेश किया, जिसमें उनका जन्म तिथि 1981 का है और 15 साल के उनका आयु दिखाया गया तो जेल से उनको निकाला गया.
मंत्री अशोक चौधरी पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अशोक चौधरी इस्तीफा दें नहीं तो घेराव होगा. मैं 7 दिन का समय देता हूं कि अशोक चौधरी नोटिस वापस ले नहीं तो इन पर 500 करोड़ के अवैध संपत्ति का सूची जारी करूंगा. 200 करोड़ का जो दवा हुआ है उस पर पीछे नहीं हटे तो 500 करोड़ का जारी होगा. पीके ने कहा कि अशोक चौधरी पर मैं बात पर कायम हूं. आज डर के मारे कह रहे हैं कि आगे कुछ नहीं करेंगे. 100 करोड़ का वापस ले नहीं तो 500 करोड़ की जो संपत्ति खरीदा है अशोक चौधरी ने, मैं सामने लाऊंगा. 7 दिन का समय मैं देता हूं कि नोटिस वापस लें, नहीं तो इन पर 500 करोड़ के अवैध संपत्ति का सूची जारी करूंगा.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!