)
Bihar Politics: बिहार की तरह देश भर में विशेष गहन पुनरिक्षण SIR को शुरू करने की चुनाव आयोग की योजना पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर का बयान आया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभा रहा है. केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में चुनाव होते हैं और उपराष्ट्रपति चुनाव में हम "NDA" के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं. पूरा एनडीए एकजुट होकर उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट करेगा. सीपी राधाकृष्णन की जीत सुनिश्चित है.
चुनाव आयोग का पूरे देश में SIR शुरू करने की योजना पर उन्होंने कहा, लोकतंत्र में एक-दूसरे को लेकर शिकायत करने सबको पूरा अधिकार है. मेरा मानना है कि बिहार में SIR को लेकर कोई मुद्दा नहीं है. राहुल गांधी बिहार में जहां-जहां भी गए हैं, वहां राजस्थान और मध्य प्रदेश से बाहरी लोग आए थे और उनका बिहार की जनता से कोई लगाव नहीं था. आम जनता में SIR के मुद्दे को कोई समर्थन प्राप्त नहीं है. यह उनके लिए कोई महत्व नहीं रखता. SIR का अब कोई मतलब नहीं रहा और चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभा रहा है.
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के उम्मीदवार बिहार में जरूर जीतकर आएंगे और नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे". इससे पहले, भाजपा के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने पूरे देश में एसआईआर शुरू करने की योजना का समर्थन किया था. गुलाम अली खटाना ने बात करते हुए कहा था, SIR एक अच्छा कदम है और मुझे लगता है कि पारदर्शिता बहुत जरूरी है. यह एक बड़ा कदम है. कांग्रेस और विपक्षी दलों ने भारत के चुनाव आयोग को लेकर जनता के मन में जो डर पैदा करने की कोशिश की है, यह योजना उसमें पारदर्शिता और जवाबदेही लाएगी. मुझे लगता है कि जगह-जगह पर दो या तीन वोट बने हैं, इसके होने से फर्जी वोट जरूर कटेंगे. जिनका वोट बनना होगा, उनका ही बनेगा. इसके अलावा, पलायन करने वाले लोग जहां भी रहते हैं, उनका मत वहीं बनाया जाएगा.
इनपुट: आईएएनएस
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!