)
CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की तारीफ की और लगे हाथ विपक्ष की चुटकी भी ले ली. इस दौरान सीएम नीतीश ने विपक्ष खासतौर पर राजद को खूब सुनाया. उन्होंने कहा कि इतना काम करते हैं...आप लोग क्यों नहीं करते? सीएम नीतीश कुमार ने इसी तरह से विपक्ष को बोल कर घेरा.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सबलोग पीएम मोदी को नमन कीजिए. केंद्र सरकार ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है. आपके (विपक्ष) लिए भी किया है, सबलोग नमन कीजिए. हाथ उठाकर नमन कीजिए. आपलोग (राजद और विपक्ष) क्यों नहीं करते हैं. इसीलिए हम आपको कह रहे हैं.
अब सीएम नीतीश कुमार से इस स्पीच पर बिहार की सियासत में हंगामा मच गया है. राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि सीएम नीतीश भयभीत है, बीजेपी और आरएसएस उन पर हावी है. गृह मंत्रालय और विधानसभा अध्यक्ष पद छीन जाना, इसलिए उनको भय लगता है कि महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश की तरह घटना ना हो जाये, जब जब वो बोलते है, तब तब हमारे साथ आते है, इसीलिए उनका नाम पलटू राम है, इनके बात में कोई दम नहीं है.
वहीं, बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से सदन के अंदर दिए गए भाषण को लेकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए जो किया है वो सभी जानते है. अगर विपक्ष के लोग बिहार का विकास चाहते है तो आने वाले समय में विकसित बिहार देखना चाहते है तो पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहिए.
बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में काम पिछले वर्षों में हुआ है, एनडीए सरकार की कामों को बताने का काम आज सीएम नीतीश ने किया. राजद के साथ नहीं जाएंगे उनका निर्णय है, ये बात कई बार बोल चुके है.
जदयू विधायक अजीत कुमार ने कहा कि सदन के नेता नीतीश कुमार ने जो जो काम किया, उसका विवरण सभी सदस्यों के बीच रखा है. सभी सदस्यों ने उनको धन्यवाद किया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान के लिए काफी काम किया गया है.
रिपोर्ट: निषेद कुमार