Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2994671

Tejashwi Yadav Birthday: कार्यकर्ताओं ने राजद नेता को किया बर्थडे विश, तेजस्वी यादव ने कहा- सभी लोगों का हृदय से आभार

Tejashwi Yadav Birthday: RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के समर्थक उनके जन्मदिन पर पटना स्थित उनके आवास के बाहर जश्न मना रहे हैं. उनके आवास के बाहर 'बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव' के पोस्टर भी लगाए गए हैं.

Tejashwi Yadav Birthday: कार्यकर्ताओं ने राजद नेता को किया बर्थडे विश
Tejashwi Yadav Birthday: कार्यकर्ताओं ने राजद नेता को किया बर्थडे विश

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता चुनावी अभियान में तोकत झोंक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के कार्यकर्ता पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने और शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे. जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के सभी लोगों का हृदय से आभार.

बिहार चुनाव के ताजा अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम यहां केवल अपने नेता का जन्मदिन मनाने आए हैं. हम उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे बिहार की सेवा करते रहेंगे. हम चाहते हैं कि वे बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं और राज्य और देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचें. तेजस्वी यादव के समर्थकों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाए. तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'बिहार के जनप्रिय 'नौकरी-नायक' युवा नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं.'

Add Zee News as a Preferred Source

राजद नेता राकेश रोशन ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'जन-जन की उम्मीद, युवाओं के प्रेरणास्रोत बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में बिहार ने रोजगार, शिक्षा, सम्मान और खुशहाली के नए सपने देखे हैं. आपका संघर्ष, समर्पण और दूरदृष्टि ही आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. ईश्वर आपको दीर्घायु करें और शक्ति दें ताकि न्याय, समानता और विकास का यह सफर निरंतर आगे बढ़ता रहे. जनता को भरोसा है बदलाव अब रुकने वाला नहीं.' बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन को बीती रात परिवार संग केक काटकर सेलिब्रेट किया. इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी और बहन रोहिणी आचार्य मौजूद रहीं.

-आईएएनएस

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news