)
Bihar Politics: जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राज्यसभा सांसद और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी ने सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के ओलहनपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुसलमानों का रहनुमा बताते हुए उनके विकास कार्यों की सराहना की और विपक्षी दलों पर निशाना साधा. इस कार्यक्रम में ढाई सौ से अधिक मुसलमानों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण की, जिसे राजद के M-Y समीकरण के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
जदयू पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने मढौरा के ओलहनपुर में एक जनसभा में कहा कि विपक्ष के पास दूल्हा नहीं, बारात लेकर घूम रही है. I LOVE MUHAMMAD सब बोल रहे हैं, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी के समक्ष 250 मुस्लिमों ने राजद छोड़ जदयू की सदस्यता अपना ली है. इससे मढौरा विधानसभा क्षेत्र में राजद के M-Y समीकरण को एक बड़ा झटका लगा है.
मढ़ौरा के ओल्हनपुर में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन और मिलन समारोह में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने नीतीश कुमार को मुसलमानों का रहनुमा बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सभी के लिए सामान्य रूप से विकास करते है, उन्होंने जितना श्मशान के लिए किया है उतना ही कब्रगाह के लिए भी किया है, परन्तु आप सभी चुनाव के वक्त प्लास्टिक के सांप से डर जाते है, और गलत जगह वोट देकर खुद को कमजोर करते है.
कार्यक्रम में मढ़ौरा विधानसभा के ढाई सौ से ज्यादा मुसलमानों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान गुलाम रसूल बलियावी ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों के आग्रह किया कि पिछली गलती को नहीं दोहराना है बल्कि इस बार अल्ताफ आलम राजू को जिताकर मुख्यमंत्री को मजबूत करना है. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास दूल्हा नहीं है, लेकिन बारात लेकर घूम रहे है, जो लोगों को डरा कर वोट लेते थे , वो समय बीत चुका, आज विकास भय पर हावी है.
इनपुट: राकेश कुमार सिंह
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!