)
Jharkhand Politics: देश में मचे 'आई लव महादेव-आई लव मोहम्मद' विवाद पर झारखंड के खेल एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे वोट बैंक की राजनीति करार दिया है. इस पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने भी पलटवार किया है. नवरात्र के मौके पर शनिवार को धनबाद स्थित एलसी रोड पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह में पहुंचे झारखंड के खेल एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश वासियों को नवरात्र के मौके पर शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि माता रानी से यही आग्रह है कि प्रदेश सहित पूरे देश मे नवरात्र शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो.
यह कोई बहस का विषय नहीं
इसके साथ ही, इन दिनों पूरे देश के साथ-साथ धनबाद में भी मचे 'आई लव महादेव-आई लव मोहम्मद' विवाद पर उन्होंने कहा कि भारत का संविधान इस देश के हर नागरिक को अपने आराध्य के पूजन का अधिकार देता है. मेरे हिसाब से यह कोई बहस का विषय नहीं है, यह बहस का विषय उन लोगों के लिए है, जो इस बहस से अपने लिए वोट का उपार्जन करना चाहते हैं.
ढुल्लू महतो ने किया पलटवार
वहीं, मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा वोट की राजनीति नहीं करती. हमलोग भगवान शिव को मानने वाले लोग है, इसलिए आई लव महादेव कहते हैं. बता दें कि इन दिनों पूरे देश में आई लव महादेव-आई लव मोहम्मद का विवाद मचा हुआ है. वहीं, धनबाद में के वासेपुर में भी भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों को आई लव मोहम्मद की लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन करते देखा गया.
झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi हर पल की जानकारी । झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!