)
Tej Pratap Yadav News: बिहार में पीएम मोदी की दिवंगत मां को एक बार फिर से गाली दिए जाने से सियासी पारा चढ़ गया है. इस बार तेजस्वी यादव की यात्रा में पीएम मोदी को मां को गाली दी गई. वायरल वीडियो के मुताबिक, जिस वक्त राजद कार्यकर्ता पीएम मोदी की मां को अपशब्द कह रहे थे, उस वक्त तेजस्वी यादव और राजद विधायक मुकेश रोशन मंच पर मौजूद थे. कार्यकर्ताओं को रोकने की बयाज राजद विधायक उनका हौसला बढ़ाते हुए दिख रहे हैं. इस घटना को लेकर बीजेपी हमलावर है. वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. इतना ही तेज प्रताप ने गाली देने वाले को जेल भेजने की मांग की है.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिन लोगों ने मां पर उंगली उठाई है, उनके खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहिए. तेज प्रताप ने कहा कि मां किसी की भी हो, वो मां होती है. मां अपने बच्चे को 9 महीने तक गर्भ में रखती है. उसको गाली देने वाले को जेल भेजना चाहिए. तेज प्रताप ने कहा कि हम बिहार सरकार और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि जिन लोगों ने 'मां' शब्द का अपमान किया है, उन्हें तुरंत जेल भेजा जाए. अगर उसे जेल नहीं भेजा गया तो जनशक्ति जनता दल महुआ में आंदोलन करेगी.
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के मामले को बिल्कुल गलत बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और इन चीजों से लोगों को बचाना भी चाहिए. उधर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस मामले पर कहा कि यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है. उनके पास कोई संस्कार नहीं है. उनकी माता बिहार की महिला मुख्यमंत्री बनी थीं, कैसे बनी थी? क्या प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी के बारे में इस तरह से ब्यान देना ठीक है. जेडीयू ने इस घटना की आलोचना की है. जेडीयू एमएलसी ललन सराफ ने कहा कि इन लोगों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. गाली देना इनकी नियति बन गई है. मां को गाली देना बहुत नींदनीय है. तेजस्वी यादव के भी मां है.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!