)
Bihar Politics: भभुआ के कला एव संस्कृति मंच के कार्यक्रम में श्रम संसाधन के मंत्री संतोष सिंह पहंचे. उन्होंने तेजस्वी यादव पर कई आरोप लगाए. संतोष सिंह ने कहा तेजस्वी यादव द्वारा कुछ भी आरोप लगाने से पहले अपने माता-पिता और अपने मामा सुभाष यादव से जानकारी ले लेना चाहिए. उनके मामा ने ही कहा था कि सीएम हाउस में अपहरण के पैसा का डील होता था. कांग्रेस का चरित्र है, बिहारी को गाली देना. बिहार की माताएं 2025 के चुनाव में इन सब को सबक सिखाएगी, इनका सुपड़ा होगा.
बिहार के धार्मिक स्थल को पाकिस्तान द्वारा उड़ाने के मैसेज पर बोले कि पाकिस्तान के पास रोटी के लाले पड़े हैं, वह भारत को क्या धमकाएगा. अगर पाकिस्तान बिहार में कोई भी हरकत करेगा तो उसको पता है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत उसका कचरा कचरा उड़ा देगा.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं उनके नेतृत्व में पाकिस्तान का कचरा कचरा उड़ जाएगा. पूरे विश्व पटल से पाकिस्तान का नक्शा मिट जाएगा. तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास से अपराधियों को संरक्षण मिलने की बात पर बोले अपराधियों के संरक्षण मामले पर तेजस्वी यादव अपने माता-पिता और मामा सुभाष यादव से जानकारी ले लेते तो अच्छा रहता.
आप ही के मामा सुभाष यादव ने कहा था जब लालू जी की सरकार थी तो उसमें किडनैपिंग होता था और उसके पैसा का डील मुख्यमंत्री के आवास में होता था. कुछ भी बोलने से पहले अपने माता-पिता और मामा से जरूर पूछ ले. बिहार की जनता पागल नहीं है. जनता सब जानती है कि करप्शन और किडनैपिंग का जनक आप है .
बिहार कांग्रेस का पीएम की मां और AI वीडियो पोस्ट मामले पर भी बोले. उन्होंने कहां की कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री के स्वर्गीय मां को जो गाली देने का इन लोगों द्वारा करतूत करा गया है. बिहार में बिहार के ही लोगों को गाली देना, यह सब छुपाने के लिए आप वीडियो क्लिप जारी कर रहे हैं. शर्म आनी चाहिए कांग्रेस के लोगों को. यह बिहार ही है, जहां चाणक्य थे, जहां महावीर थे, बिहार ने दुनिया को दिशा दिया है, बिहार में आर्यभट्ट है, ज्ञान की भी धरती है, मोछ की भी धरती है, अर्पण की धरती है और तर्पण की धरती है. मैं राहुल और तेजस्वी बाबा को कहना चाह रहा हूं का बिहारी के अपमान करने से बचे, नहीं तो 2025 में मां का जब प्रभाव पड़ेगा तो आपका सुपड़ा साफ हो जाएगा. बिहार छोड़कर दूसरे राज्य में पनाह लेना पड़ेगा.
इनपुट: नरेंद्र जयसवाल
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!