)
Tejashwi Yadav Speech: वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा कुछ कहना नहीं है. यह बिहार की धरती है. यह लोकतंत्र की जननी है. यह दो भाजपाई लोग चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र को ही खत्म करने की सोच रहे हैं. क्या बिहार के लोग लोकतंत्र को खत्म होने देंगे. भाजपाइयों का दिमाग घुटने में है. ये लोग बिहारियों को ठगने की सोच रहे हैं. फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और वोट चाहिए बिहार में. यहां के लोग उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाते हैं. हमारे मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में चले गए हैं. यहां की डबल इंजन की सरकार में एक इंजन अपराध में तो दूसरा भ्रष्टाचार में है. आपको अपने वोट की रक्षा करनी है.
तेजस्वी ने आगे कहा कि बड़ी चालाकी से फर्जी वोट भी जोड़े जारहे हैं. यहां लोगों को कड़ा जवाब देना है. कितना अपराध बढ़ गया है बिहार में. यहां की सरकार को उखाड़ कर फेंकना है. किस मुंह से मोदी जी भ्रष्टाचार की बात करते हैं. यहां की सरकार के इंजीनियरों के यहां से 100—100 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. आप दिन रात उसी मंत्री के यहां पहुंचते हैं. यहां खेल चल रहा है भ्रष्टाचार का. बिहार की जनता पहचान गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं. यहां की सरकार चीटिंग सरकार है. जो हम कह रहे हैं, वहीं वो कर रहे हैं.
राजद नेता ने कहा कि यहां की सरकार चिटिंग सरकार है. जो हम कह रहे हैं, वहीं वो कर रहे हैं. यह सरकार नकल तो कर सकती है, सोच नहीं ला सकती है. आपको तय करना है कि आपको डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ओरिजिनल सीएम. सरकार को भगाना है. हम सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे, जहां दवाई, पढ़ाई, सिंचाई आदि मिलेंगी. तेजस्वी ने कहा कि मोदीजी हम पर मुकदमा करा रहे हैं. हम डरने वाले नहीं हैं. जब लालू प्रसाद यादव जी नहीं डरे तो हम तो उन्ही के बेटे हैं. हम क्यों डरेंगे. हम श्रीकृष्ण के वंशज हैं. झुकने वाले नहीं हैं. लालू जी के गुण तेजस्वी यादव में हैं.
तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी झूठ बोलने के होलसेलर हैं, डिस्ट्रीब्यूटर हैं. वोटर चोरी करने वाला कौन है. मोदी जी, जितना एफआईआर करना है, करिए. हम बिहारी डरने वाले नहीं हैं. हमारी हर एक अधिकारियों पर नजर है. चाहे छोटा अधिकारी हो या फिर बड़ा अधिकारी. सत्ता बदलने वाली है. जो भी गलत करेगा, उस पर कार्रवाई होगी.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!