)
Muzaffarpur News: भारत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार सीपी राधाकृष्णन बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने रविवार (28 सितंबर) को मुजफ्फरपुर के कटरा स्थित प्रमुख शक्तिपीठ मां चामुण्डा स्थान का दर्शन किया. इस दौरान उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया. उनकी इस यात्रा को लेकर बीते कई दिनों से तैयारी चल रही थी. इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित अन्य नेता मौजूद थे.
विधि विधान से मां चामुंडा की पूजा की
उपराष्ट्रपति ने मां चामुंडा मंदिर पहुंच कर पूरे विधि विधान से मां चामुंडा की पूजा की. इस खास मौके पर जिला के जिलाधिकारी, एसएसपी समेत सभी वरीय अधिकारिय मौजूद थे. मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर हेलिकॉप्टर लैंड की, जहां से उपराष्ट्रपति मंदिर पहुंचे. फिर एक घंटे के करीब उन्होंने पूजा-अर्चना की और दिल्ली लौट गए. बता दें कि सीपी राधाकृष्णन 15 साल पहले भी मुजफ्फरपुर के कटरा स्थित शक्तिपीठ माम चामुंडा स्थान आए थे. वहीं, उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने फिर से मां चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना की.
क्या है मंदिर की मान्यता?
कटरा स्थित प्रमुख शक्तिपीठ मां चामुण्डा स्थान पूरे देश में विख्यात है. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से लेकर बिहार CM नीतीश कुमार मंदिर में दर्शन कर चुके है. इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि ये माता राजा जनक की कुल देवी हैं. इस मंदिर का निर्माण एक रात में ही राक्षसों के जरिए किया गया था.
करूर भगदड़ को लेकर बोले उपराष्ट्रपति
इससे पहले उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पटना एयरपोर्ट पर करूर भगदड़ पर कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और इसमें कई युवाओं की जान चली गई, मुझे इस पर बहुत दुख है. मैं लोगों से विनम्र निवेदन करता हूं कि जब वे इतनी बड़ी भीड़ में हों तो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. पहले यह बेंगलुरु में हुआ और अब करूर में, ऐसा नहीं होना चाहिए. लोगों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!