)
Bihar Chunav 2025: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव 2025 के लिए फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते हैं. इसके लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर क्लिक करना होगा. बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया है. अगर आपको अपना नाम देखना है तो इसके लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है. अगर वोटर आईडी कार्ड पास में नहीं है तो कम से कम वोटर आईडी का नंबर तो होना ही चाहिए.
वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको https://voters.eci.gov.in/ पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आपके सामने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का पेज दिखेगा. उसमें दो विकल्प दिए गए होंगे. सबसे पहले रेड कलर में सर्च योर नेम इन ड्राफ्ट रोल का लिंक होगा तो हरे कलर में डाउनलोड एसआईआर ड्राफ्ट रोल का विकल्प आएगा. अगर आपको अपना नाम देखना है तो रेड कलर वाले लिंक पर क्लिक करें और अगर आपको पूरा वोटर लिस्ट डाउनलोड करना है तो हरे रंग वाले पर क्लिक करें.
रेड कलर वाले लिंक पर क्लिक करते ही मतदाता सेवा पोर्टल का पेज ओपन होगा, जिसमें आपको कुछ जानकारियां भरनी होंगी. सबसे पहले आपको अपना राज्य चुनना होगा और उसके बाद एपिक नंबर डालना होगा. एपिक नंबर से यहां मतलब है वोटर आईडी का नंबर. एपिक नंबर डालने के बाद आपको एक कैप्चा भी फिल करना होगा. उसके बाद सबमिट का बटन दबाएं. आपके सामने आपकी पूरी डिटेल होगी.
इस तरह 25 जून, 2025 से शुरू हुई बिहार एसआईआर की प्रक्रिया 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन के साथ ही खत्म हो गई है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!