)
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आएंगे या फिर नहीं आएंगे, ये अलग सवाल है लेकिन उनको लेकर जेडीयू के नेताओं के बयान आने लगे हैं. हो सकता है कि विधायकों और सांसदों से बयान दिलवाकर यह जाहिर किया जाए कि जनता की डिमांड पर निशांत कुमार को राजनीति में उतरना पड़ रहा है. पहले वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार और अब नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने निशांत कुमार के राजनीति में आने की पैरवी की है. सांसद कौशलेंद्र कुमार ने तो उन्हें इस्लामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी है. यह जानते हुए भी इस्लामपुर विधानसभा सीट पर राजद का कब्जा है और वहां से विधायक राकेश कुमार रौशन लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का झंडा बुलंद किए हुए हैं, कौशलेंद्र कुमार ने यह राय क्यों जाहिर की, यह सोचने वाली बात है.
2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस्लामपुर विधानसभा सीट से राजद के राकेश कुमार रौशन ने जीत हासिल की थी. राकेश कुमार रौशन को 68,088 वोट हासिल हुए थे, जबकि जेडीयू प्रत्याशी चंद्रसेन प्रसाद को 64,390 वोट ही मिल पाए थे. इस तरह राकेश कुमार रौशन ने 3,698 वोटों से जीत हासिल की थी. इस्लामपुर सीट की बात करें तो यहां जेडीयू केवल 2 बार जीत हासिल कर पाई है. 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के चंद्रसेन प्रसाद ने भाजपा के बीरेंद्र गोप को 22,602 वोटों से मात दी थी. इसके अलावा 2010 में जेडीयू के राजीव रंजन ने राजद के बीरेंद्र गोप को 23,808 वोटों से हराया था.
1977 से 2020 के बीच की बात करें तो इस्लामपुर विधानसभा सीट पर एक बार राजद, दो बार जेडीयू, दो बार भाजपा और 3 बार कांग्रेस काबिज रही है. एक बार जेएनपी जेपी को यहां से बढ़त हासिल हुई थी. 1995 में जावेद इकबाल अंसारी इस्लामपुर विधानसभा सीट से जनता दल के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था. तब जनता दल में लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, रामविलास पासवान, जीतनराम मांझी आदि नेता साथ में होते थे. आज इन सभी नेताओं के अपने अपने दल हैं.
1977 से अब तक इस्लामपुर विधानसभा का गणित
1977
सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह जेएनपी जेपी 20,552 बढ़त 7,017
ठाकुर कामाख्या प्रसाद सिंह कांग्रेस 13,535 वोट
1980
ठाकुर कामाख्या प्रसाद सिंह कांग्रेस आई 29,552 बढ़त 19,863
सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह जेएनपी जेपी 9,689 वोट
1985
चंद्रशेखर सिंह कांग्रेस 61,743 बढ़त 38,317
बेदानंद सिंह निर्दलीय 23,426 वोट
1990
राम नारायण मंडल BJP 19,696 बढ़त 3,751
बेदानंद सिंह निर्दलीय 15,945 वोट
1995
जावेद इकबाल अंसारी JD 31,864 बढ़त 8,792
राम नारायण मंडल BJP 23,072
2000
राम नारायण मंडल भाजपा 58,648 बढ़त 20,222
इकबाल हुसैन अंसारी राजद 38,426
2005
अशोक चौधरी कांग्रेस 40,319, बढ़त 15,769
मिथिलेश कुमार JD(U) 27,348
2010
राजिब रंजन JD(U) 56,332 बढ़त 23,808
वीरेंद्र गोप RJD 32,524
2015
चंद्रसेन प्रसाद JD(U) 66,587 बढ़त 22,602
बीरेंद्र गोप BJP 43,985
2020
राकेश कुमार रौशन राजद 68,088 बढ़त 3,698
चंद्र सेन प्रसाद जदयू 64,390 वोट
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!