)
Mahila Rojgar Yojna: हाल ही में शुरू महिला रोजगार योजना से महिलाओं में खुशी का माहौल है. पशुपालन, कॉस्मेटिक्स से लेकर अनाज के व्यापार तक हर क्षेत्र में महिलाएं नए उद्यम स्थापित करने को तैयार हैं. योजना की पहली किस्त मिलते ही लाभार्थी महिलाओं में गजब का जोश है. सुपौल के घीवां पंचायत की पिंकी कुमारी अपनी आंखों में सपने संजोए कहती हैं कि उन्होंने कई सालों से कॉस्मेटिक उद्यम खोलने का प्रयास किया, जिसे ये योजना सफल बनाने का सहारा देगी. फिलहाल वे किराना दुकान चला रही हैं और इस राशि से अपने व्यापार को और बढ़ाने की सोच रही हैं. उनका परिवार भी अनाज के व्यापार से जुड़ा है, जो इस योजना से व्यापक लाभान्वित होगा.
किशनगंज के छत्तरगाछ गांव की साइस्ता बेगम जैसी कई महिलाएं भी अपने नए व्यापार के सपनों को पूरा करने में जुटी हैं. बेरोजगारी से जूझ रही ये महिलाएं अब अपनी मेहनत और मुख्यमंत्री महिला क्रांति योजना की सहायता से अपने कदम मजबूती से बढ़ा रही हैं. साइस्ता बताती हैं कि उन्होंने कई वर्षों से नए व्यवसाय के अवसर तलाशे, और अब उन्हें वह मौका मिला है जिसके इंतजार में वे थीं. इस सहायता राशि से वे अपने नजदीकी बाजार में दुकान खोलने की तैयारी में हैं, जो उनके सपनों को साकार करेगी.
सुपौल के छातापुर की जीविका दीदी कुमारी कविता कहती हैं कि पिछले 20 सालों में बिहार की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. नीतीश सरकार ने न केवल उन्हें नौकरी का अवसर दिया, बल्कि स्वरोजगार की राह भी दिखाई. इन रुपये की मदद से वे अब अपने गांव में पशुपालन को व्यापक रूप देने जा रही हैं, जिससे गांव की जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनका जीवन सशक्त होगा.
जहां कभी प्रदेश में बेरोजगारी और स्वरोजगार सिर्फ एक सपना था, वहीं अब बीते 20 वर्षों में महिला रोजगार योजना से लगभग 2 करोड़ 60 लाख परिवारों की महिलाओं को नई उम्मीद और नई पहचान मिली है. खास बात यह है कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त प्रयास से 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए, ताकि गांव हो या शहर, हर महिला को रोजगार का समान अवसर मिल सके.
इनपुट: जी बिहार झारखंड
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!