3 दिवसीय यात्रा पर रांची पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रविवार को करेंगे देवघर में पूजा
Advertisement

3 दिवसीय यात्रा पर रांची पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रविवार को करेंगे देवघर में पूजा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 सितंबर को रांची यूनिवर्सिटी के 33वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हुआ राष्ट्रपति का स्वागत.

रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) तीन दिवसीय यात्रा पर रांची पहुंच चुके हैं. झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हुए. आज शाम राजभवन में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जजों के साथ हाई टी का आयोजन किया गया है. राषट्रपति राजभवन में ही डिनर और रात्रि विश्राम करेंगे.

29 सितम्बर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गुमला के विशुनपुर प्रखण्ड में विकास भारती कार्यक्रम देखेंगे. हेलीपैड के पास उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके बाद राष्ट्रपति विकास भारती विशुनपुर जाएंगे, जहां 15 प्रदर्शनी स्टॉल को देखेंगे. राष्ट्रपति देवघर के बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. राष्ट्रपति के स्वागत और सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था किया जा रहा है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 सितंबर को रांची यूनिवर्सिटी (Ranchi Univeristy) के 33वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. कार्यक्रम में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू और विश्वविद्यालय वीसी, शिक्षा मंत्री सहित कई अधिकारी भी शिरकत करेंगे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

-29 सितंबर-
>>सुबह 9:00 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए निकलेगें
>> 9:10 बजे रांची एयरपोर्ट पर आगमव
>> 9:20 बजे एयरपोर्ट से गुमला बिशुनपुर के लिए रवाना
>> 9:55 बजे बिशुनपुर हेलीपैड पर आगमन
>> 10:15 बजे बिशुनपुर ट्राइबल सेंटर 
>> 10:55 वापसी विशुनपुर हेलीपैड
>> 11:05 बजे देवघर के लिए रवाना
>> 12:10 बजे देवघर एयरपोर्ट पर आगमन
>> 12:30 बजे देवघर आगमन और बाबा मंदिर में पूजा
>> 12:45 से 1:05 बजे तक बाबा मंदिर का निरीक्षण
>> 1:15 बजे देवघर सर्किट हाउस
>> 3:30 बजे देवघर एयरपोर्ट
>> 5:05 बजे रांची एयरपोर्ट आगमन
>> 5:23 बजे राजभवन

-30 सितंबर-
>> सुबह 10 बजे राजभवन से रांची विश्वविद्यालय के लिए रवाना
>> 10:10 बजे रांची विश्वविद्यालय पहुंचेंगे.
>> 11:10 बजे रांची विश्व विद्यालय से एयरपोर्ट के लिए निकलेगें
>> 11:30 बजे रांची एयरपोर्ट से कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएगें