झारखंड चुनाव: सोमवार को राहुल गांधी करेंगे प्रचार, बड़कागांव, मेसरा में जनसभा को करेंगे संबोधित
Advertisement

झारखंड चुनाव: सोमवार को राहुल गांधी करेंगे प्रचार, बड़कागांव, मेसरा में जनसभा को करेंगे संबोधित

Jharkhand assembly election 2019: राहुल गांधी बड़कागांव के हाई स्कूल ग्राउंड में अपरान्ह 12.30 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे, दूसरी रैली रांची के मेसरा ग्राउंड में 1.45 बजे होगी.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं राहुल गांधी. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly election) में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. पहली रैली बड़कागांव, हजारीबाग और दूसरी रांची के मेसरा में होगी. कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी बड़कागांव के हाई स्कूल ग्राउंड में अपरान्ह 12.30 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे, दूसरी रैली रांची के मेसरा ग्राउंड में 1.45 बजे होगी.

सिमडेगा में एक रैली में संबोधन के बाद यह दूसरी बार है कि राहुल गांधी राज्य में प्रचार कर रहे हैं. झारखंड में पांच चरणों में चुनाव है, जिसमें दो चरण संपन्न हो चुके हैं. राज्य के दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ.

कांग्रेस (Congress), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) व झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ गठजोड़ में 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

कांग्रेस राज्य में आदिवासियों के प्रति उदासीनता व आर्थिक मंदी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है. आपको बता दें कि राज्य की 81 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को 17 विधानसभा सीटों पर होगा. वहीं, सभी सीटों पर मतगणना 23 दिसंबर को होगी.