बिहार: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया राजधानी ग्रुप, दो हजार पैकेट सत्तू किया डोनेट
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar562428

बिहार: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया राजधानी ग्रुप, दो हजार पैकेट सत्तू किया डोनेट

राजधानी ग्रुप की ओर से मनप्रीत कौर ने आज जल-संसाधन मंत्री संजय झा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. राजधानी ग्रुप के एमडी चेतन जैन के तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए यह कदम उठाया गया है. 

 

 मनप्रीत कौर ने आज जल-संसाधन मंत्री संजय झा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा.
मनप्रीत कौर ने आज जल-संसाधन मंत्री संजय झा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा.

पटना: बिहार के 13 जिलों में पानी का कहर बरपाने के बाद राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने लगा है लेकिन कई गांवों के बाढ़ पीड़ित अभी भी राहत शिविरों में सामुदायिक रसोई के सहारे दिन गुजारने को विवश हैं.

ऐसी स्थिति में कई संगठन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं.  खाद्य सामग्रियों का पॉपुलर ब्रांड राजधानी ने भी बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए दो हजार पैकेट सत्तू डोनेट किया है. 

 

राजधानी ग्रुप की ओर से मनप्रीत कौर ने आज जल-संसाधन मंत्री संजय झा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. राजधानी ग्रुप के एमडी चेतन जैन के तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए यह कदम उठाया गया है. 

दरअसल राजधानी ग्रुप के एमडी चेतन जैन पिछले दिनों पटना आए थे. यहां बिहार में बाढ़ से हो रही परेशानियों के बारे में पता चला जिसके बाढ़ उन्होंने ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए ये कदम उठाया.

आपको बता दें कि बाढ़ से राज्य के 13 जिलों- शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और पश्चिमी चंपारण जिले प्रभवित हैं. बाढ़ से अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 88 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. 

;