झारखंड (Jharkhand) में राजधानी सहित अन्य जिलों में में साइबर अपराध (Cyber crime) के मामलों पर लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है.
Trending Photos
Ranchi: झारखंड (Jharkhand) में राजधानी सहित अन्य जिलों में में साइबर अपराध (Cyber crime) के मामलों पर लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. जिस वजह से अब रांची पुलिस इनके खिलाफ अभियान शुरू कर रही है. साइबर क्राइम को रोकने के लिए 8 इंस्पेक्टर सहित दो दर्जन से अधिक सब इंस्पेक्टर को इसमें लगाया गया है. इसके लिए सिटी एसपी सौरव ने पुलिसअधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए है.
झारखंड में वर्ष 2021 के जनवरी से मई तक विभिन्न थानों में साइबर अपराध के 372 केस दर्ज किये गये हैं, जबकि 492 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान साइबर अपराध के सबसे अधिक 57 मामले रांची जिले में सामने आये हैं, जिसमें रांची पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. वहीं, देवघर में 5 महीने के दौरान 42 केस दर्ज किये हैं और 291 आरोपियों काे गिरफ्तार किया है. इसी तरह जामताड़ा में 39 केस दर्ज किये गये और 93 को गिरफ्तार किया गया.
ये भी पढ़ें: बोकारो: मासूमों के सर से उठा मां का साया, साड़ी का फंदा लगाकर दी जान
2021 में जनवरी से मई तक का साइबर क्राइम का आंकड़ा
जिला अपराध गिरफ्तारी
रांची 57 01
देवघर 42 291
जामताड़ा 39 93
धनबाद 26 13
जमशेदपुर 23 04
हजारीबाग 21 09
रामगढ़ 17 00
गिरिडीह 13 34
सरायकेला 13 01
लातेहार 17 05
गढ़वा 10 01
चाईबासा 09 02
कोडरमा 08 00
बोकारो 08 11
खूंटी 07 04
चतरा 06 00
दुमका 06 17
पलामू 05 00
पाकुड़ 05 00
गोड्डा 04 01
गुमला 04 00
साहिबगंज 04 01
लोहरदगा 03 01
सिमडेगा 02 01
रांची 23 02
'