Jharkhand Foundation Day Special: महेंद्र सिंह धोनी, सौरभ तिवारी, ईशान किशन, शाहबाज नदीम जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी झारखंड से निकले है. जेएससीए स्टेडियम बना और क्रिकेटरों के लिए कई सुविधाएं भी बढ़ी.
)
15 नवंबर को झारखंड अपना 25 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. झारखंड गठन से आज तक राज्य हर क्षेत्र में लगातार बढ़ता रहा है और बात अगर क्रिकेट की करें तो इसमें ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिले हैं.
)
साल 2004 में जब रांची के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम में कदम रखा, तब झारखंड का नाम खेल मानचित्र पर तेजी से उभरा. रेलवे टिकट चेकर से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक का धोनी का सफर न केवल संघर्ष की कहानी है, बल्कि इस राज्य के आत्मविश्वास की भी गाथा है.
)
धोनी ने न सिर्फ भारत को टी-20 और वनडे विश्व कप जिताया, बल्कि यह भी साबित किया कि झारखंड सिर्फ कोयले की खान नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं की खान भी है. उनकी सफलता के बाद रांची, सिमडेगा, खूंटी, गुमला जैसे जिलों से उभरते खिलाड़ियों को भी नया हौसला मिला.
)
बात अगर क्रिकेट की करें तो महेंद्र सिंह धोनी, सौरभ तिवारी, ईशान किशन, शाहबाज नदीम जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी झारखंड से निकले है . जेएससीए स्टेडियम बना और क्रिकेटरों के लिए कई सुविधाएं भी बढ़ी.
)
इस 25 साल पूरे होने पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों के प्रेरणा सूत्र संगठन के मेंबर है. उन्होंने आने वाले सालों में झारखंड क्रिकेट को और बेहतर करने की बात कही.
ट्रेन्डिंग फोटोज़