Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2805659
photoDetails0hindi

झारखंड में मानसून की एंट्री: इन जिलों में अभी बाकी, 19 जून से पूरे राज्य में हैवी रेन

 झारखंड में 17 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है, हालांकि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और लातेहार के कुछ इलाकों में अभी मानसून का पहुंचना बाकी है.

मानसूनी बारिश शुरू

1/5
मानसूनी बारिश शुरू

झारखंड में 17 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है, हालांकि गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और लातेहार के कुछ इलाकों में अभी मानसून का पहुंचना बाकी है.

मानसून ने दस्तक दे दी

2/5
मानसून ने दस्तक दे दी

हालांकि, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और लातेहार के कुछ हिस्सों में अभी भी मानसून पहुंचना बाकी है, लेकिन राज्य के अधिकांश जिले मानसूनी हवाओं की चपेट में आ चुके हैं. इसके परिणामस्वरूप, अधिकांश क्षेत्रों में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है.

राज्य के सभी 24 जिलों में बारिश की संभावना

3/5
राज्य के सभी 24 जिलों में बारिश की संभावना

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज से राज्य के सभी 24 जिलों में बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

ज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया

4/5
ज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आने वाले दिनों में झारखंड में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस साल झारखंड में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जो कि एक बेहद सकारात्मक पूर्वानुमान है.

आगमन में कुछ दिनों की देरी

5/5
आगमन में कुछ दिनों की देरी

अभिषेक आनंद ने बताया कि आमतौर पर झारखंड में मानसून 12 जून तक आ जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में इसके आगमन में कुछ दिनों की देरी देखी गई है.

 

;