धोनी के फैंस के आगे झुका Twitter! माही को वापस मिला Blue Tick
Advertisement

धोनी के फैंस के आगे झुका Twitter! माही को वापस मिला Blue Tick

पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के आक्रोश के आगे ट्विटर को आखिरकार झुकना पड़ा है. यही वजह है कि धोनी के ऑफिशियल अकाउंट पर एक बार फिर से ब्लू टिक वापस मिल गया है.

धोनी के फैंस के आगे झुका Twitter! (File Photo)

Ranchi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के अकाउंट से ब्लू टिक को हटा दिया. इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपना आक्रोश ट्विटर के खिलाफ जताना शुरू कर दिया. 

पूर्व क्रिकेट कप्तान के फैंस के आक्रोश के आगे ट्विटर को आखिरकार झुकना पड़ा है. यही वजह है कि धोनी के ऑफिशियल अकाउंट पर एक बार फिर से ब्लू टिक वापस मिल गया है. झारखंड समेत देश और दुनिया भर में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस Twitter के इस फैसले की आलोचना कर रहे थे.  

माही के 8.2M फॉलोवर्स
दरअसल, पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर नवंबर 2009 में एंट्री की है. इसके बाद देखते ही देखते धोनी इस सोशल मीडिया प्लेफॉर्म के सेलिब्रिटी बन गए. इस समय इस सोशल मीडिया अकाउंट पर माही के 8.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं. इसके अलावा, पूर्व कप्तान धोनी अपने ट्विटर अकाउंट पर महज 33 लोगों को फॉलो करते हैं. 

संन्यास लेने के बाद धोनी ने किए महज 4 ट्वीट
पूर्वृ कप्तान धोनी ने संन्यास लेने के बाद महज 4 ट्वीट किए हैं. 8 जनवरी को उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट किया है, जिसमें धोनी ने स्ट्राबेरी की खेती करने की जानकारी दी है. उनके इस अंतिम ट्वीट को करीब 12 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है. 

धोनी से पहले भी इनके ब्लू टिक हटाए गए
इससे पहले भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कई सारे बड़े नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया था. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, शशि थरूर समेत कई बड़े नेता शामिल थे. हालांकि, इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद बाद में ट्विटर ने सभी बड़े नेताओं के अकाउंट पर ब्लू टिक वापस कर दिया था. इस मामले में भारत सरकार की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जवाब तलब भी किया गया था. 

Trending news